HomeCrimeनाहन के कांशीवाला में 214 ग्राम चरस के साथ ये शख्स गिरफ्तार

नाहन के कांशीवाला में 214 ग्राम चरस के साथ ये शख्स गिरफ्तार

पुलिस थाना में ND&PS एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

नाहन : पुलिस थाना सदर नाहन के अंतर्गत पुलिस की एक टीम ने चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर अमल में लाई।

दरअसल, पुलिस टीम नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए वाल्मीकि नगर चौक पर मौजूद थी। इसी बीच मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस कांशीवाला स्थित सब्जी मंडी के पास पहुंची।

सब्जी मंडी के मेन गेट के अंदर एक व्यक्ति खड़ा मिला। पूछने पर उसने अपना नाम देवदत्त पुत्र लायक राम निवासी गांव व डाकघर सरेन, तहसील चौहान, जिला शिमला बताया।

इस दौरान पुलिस ने देवदत्त के पास मौजूद पिट्ठू बैग की तलाशी ली, जिसमें 214 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना में ND&PS एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें:  यहां ग्रामीणों ने रोका उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का काफिला, पढ़ें क्या है पूरा मामला
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More