होमHimachalSirmaurददाहू-बेचड़ का बाग समेत इन 3 सड़कों का अपग्रेडेशन कार्य मार्च 2026...

ददाहू-बेचड़ का बाग समेत इन 3 सड़कों का अपग्रेडेशन कार्य मार्च 2026 तक पूरा करने के निर्देश

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को बेचड़ का बाग में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के समापन मौके पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने बेचड़ का बाग में लोक निर्माण विभाग का विश्राम गृह और भगारा-मानरिया तक सड़क निर्माण का भी आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने मेला आयोजन समिति को 51 हजार रुपए देने की भी घोषणा की।

नाहन : लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को बेचड़ का बाग में श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के समापन मौके पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 5 सड़क परियोजनाओं पर 59 करोड की राशि व्यय की जा रही है।

इसके तहत ददाहू-बेचड़ का बाग सड़क के अपग्रेडेशन कार्य पर 18 करोड़, जमटा-महीपुर सड़क पर लगभग 6 करोड़ और जमटा-बिरला सड़क के अपग्रेडेशन का कार्य 18 करोड़ की राशि से किया जा रहा है। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि इन तीनों सड़कों का निर्माण कार्य मार्च 2026 तक पूर्ण कर लिया जाए।

ये भी पढ़ें:  ट्राउट मछलियों के प्रजनन काल में नदी-नालों में मछली पकड़ने पर रोक, निगरानी के लिए उड़नदस्ते गठित

उन्होंने कहा कि संगड़ाह-पालर सड़क के अपग्रेडेशन कार्य पर 11 करोड़ और पालर-पीड़ियाधार सड़क निर्माण पर 6 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है। इन सड़क मार्गों का निर्माण दिसंबर, 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में नाबार्ड के अंतर्गत बन रही भराड़ी-भ्रूण सड़क के निर्माण पर 6 करोड़, नौहराधार-चूडधार वाहन मार्ग निर्माण पर 5 करोड़, चाड़ना-गुदगधार सड़क के निर्माण पर 6 करोड़, रामपुर-पलाऊ सड़क निर्माण पर 3 करोड़, जबकि गेहल-डिमाईना सड़क निर्माण पर 2 करोड 50 लाख रुपए की राशि व्यय की जा रही है।

इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री ने विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार और विधायक अजय सोलंकी द्वारा रखी गई मांगों को स्वीकारते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेचड़ का बाग में साइंस लैब के लिए 40 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने बेचड़ का बाग में लोक निर्माण विभाग का विश्राम गृह और भगारा-मानरिया तक सड़क निर्माण का भी आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने मेला आयोजन समिति को 51 हजार रुपए देने की भी घोषणा की। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने अपने संबोधन में लोक निर्माण मंत्री का क्षेत्र में पधारने पर आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 2 Sept. 2026: इन राशियों के लिए आज खास संकेत, मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा दिन

विधायक नाहन अजय सोलंकी ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि इस क्षेत्र के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और हिमाचल निर्माता डाॅ. वाईएस परमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इससे पहले लोक निर्माण मंत्री ने क्षेत्र वासियों की समस्याओं को सुना और इस अवसर पर पीपल का पौधा भी लगाया।

इस अवसर पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर, जिला परिषद सदस्य आनंद परमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग अरविंद शर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में इन तारीखों में चलेगा HPV वैक्सीन ड्राइव, CMO ने की ये अपील
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More