HomeHimachalसिरमौर में HRTC की चलती बस की खिड़की तोड़ अंदर पहुंचा भारी...

सिरमौर में HRTC की चलती बस की खिड़की तोड़ अंदर पहुंचा भारी भरकम पत्थर, 2 घायल, बाकी सुरक्षित

राजगढ़ उपमंडल के सनौरा-नेरीपुल छैला सड़क पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) सोलन डिपो की बस पर पहाड़ी से एक भारी भरकम पत्थर आ गिरा और सीधा एक नंबर सीट के भीतर जा घुसा।

सोलन : जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल के सनौरा-नेरीपुल छैला सड़क पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) सोलन डिपो की बस पर पहाड़ी से एक भारी भरकम पत्थर आ गिरा और सीधा एक नंबर सीट के भीतर जा घुसा।

इससे 10 साल का मासूम घायल हुआ है, जबकि सीट नंबर दो पर बैठी एक महिला के साथ चालक को भी हल्की चोटें लगी हैं। हादसा नेरीपुल के समीप बगैरना के पास पेश आया। हादसे के वक्त बस में 30 यात्री सवार थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बस शिमला जिला के चौपाल उप मंडल के बिजमल से सनौरा नेरीपुल होते हुए सोलन की तरफ आ रही थी। नेरीपुल के समीप बगैरना में पहुंचते ही अचानक पहाड़ी से एक बड़ा पत्थर पहाड़ी से गिरकर बस (नंबर HP63-9865) की एक नंबर सीट की खिड़की तोड़ते हुए अंदर पहुंच गया। यह हादसा जिला सिरमौर के राजगढ़ उपमंडल की अंतिम पंचायत कुंडू लवाना के बगैरना में हुआ।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में व्यवस्था परिवर्तन नहीं, व्यवस्थाओं का हुआ पतन: बिंदल

बता दें कि सनौरा-नेरीपुल छैला सड़क पर पिछले दो महीनों से सेब सीजन के चलते कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन हादसों से कोई सबक नहीं ले रहा है। 15 अगस्त को इस सड़क की खस्ता हालत को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से भी नाहन में मिला था।

उधर, डीएसपी राजगढ़ विद्या चंद नेगी ने बताया कि बस पर पत्थर गिरने की जानकारी मिली है, मगर अभी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं हुई है। क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेंद्र राजपूत ने बताया कि पहाड़ी से अचानक बड़ा पत्थर बस पर गिरने से एक छोटे बच्चे को हल्की चोटें आईं हैं। बस में करीब 30 सवारियां सफर कर रही थी। सभी सुरक्षित हैं।

ये भी पढ़ें:  कौवे की नजर ने खोला लापता का राज, 14 दिन बाद बर्फ के बीच दबे अक्षय की तलाश में ऐसे बना मददगार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More