HomeHimachalरस्साकशी से सिरमौर पुलिस ने दिया ये खास संदेश, QRT टीम अव्वल

रस्साकशी से सिरमौर पुलिस ने दिया ये खास संदेश, QRT टीम अव्वल

एस.पी. ने बताया कि वर्ष 2025 में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत अब तक NDPS अधिनियम के तहत 113 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 167 पुरुषों और 11 महिलाओं को गिरफ्तार किया जा चुका है।

नाहन : नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर सिरमौर पुलिस ने नाहन के चंबा ग्राउंड में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें इस बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।

इस अवसर पर पुलिस विभाग ने जागरूकता फैलाने के लिए महिला और पुरुष कर्मियों की कुल पांच टीमों के बीच रस्साकशी का एक मुकाबला आयोजित किया, जिसमें जिला सिरमौर की QRT टीम ने पहला स्थान हासिल किया। इस खेल के माध्यम से पुलिस ने यह संदेश दिया कि नशा समाज को कमजोर करता है और मिलकर ही इस समस्या का सामना किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:  सोलन में शिमला के युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम, गई जान, पुलिस जांच में जुटी

नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई जारी
एस.पी. सिरमौर एन.एस. नेगी ने बताया कि जिला पुलिस नशा मुक्ति के लिए लगातार प्रयासरत है। ऐसे आयोजन के माध्यम से पुलिस विभाग नशा मुक्ति के लिए जागरूक करने और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त तक लोगों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक पुलिस थाना में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं।  जागरूकता कार्यक्रमों के अलावा सिरमौर पुलिस नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों पर भी लगातार शिकंजा कस रही है।

NDPS के 113 मामलों में 167 पुरूष और 11 महिलाएं गिरफ्तार
एस.पी. ने बताया कि वर्ष 2025 में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत अब तक NDPS अधिनियम के तहत 113 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें 167 पुरुषों और 11 महिलाओं को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने इन कार्रवाईयों में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए हैं, जिनमें 24 किलो से ज्यादा चरस, 2 किलो से ज्यादा अफीम, 76 किलो से ज्यादा गांजा, 782 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) और हजारों की संख्या में नशीले कैप्सूल व गोलियां बरामद की हैं। इसके अलावा 1020 भांग व 1483 अफीम के पौधों की खेती भी पकड़ी।

ये भी पढ़ें:  जिला हमीरपुर की सभी ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियां प्रकाशित : DC

पुलिस ने उन नशा तस्करों पर भी सख्त कार्रवाई की है, जो बार-बार इस अवैध धंधे में शामिल पाए गए हैं। वित्तीय जांच के तहत पुलिस ने 4 मामलों में अपराधियों की 2.72 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति और नकदी को जब्त किया है। इसी अभियान के तहत बार-बार नशे के धंधे में पकड़े गए 4 आरोपियों को ‘पी.आई.टी. एन.डी.पी.एस. एक्ट’ के तहत 3 महीने के लिए नाहन की आदर्श केंद्रीय कारागार में भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस का यह अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More