HomeHimachalSirmaurसामाजिक सुरक्षा पैंशन धारकों को आंगनबाड़ी केंद्रों में करानी होगी E-KYC, नहीं...

सामाजिक सुरक्षा पैंशन धारकों को आंगनबाड़ी केंद्रों में करानी होगी E-KYC, नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर

इस नई पहल से बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को दफ्तरों के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे और समय पर आर्थिक मदद मिल सकेगी।

नाहन : प्रदेश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पैंशन धारकों के लिए पहचान सत्यापन की नई प्रक्रिया शुरू की है। इसके लिए जिला के सभी लाभार्थियों को आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 31 अगस्त, 2025 तक ऑनलाइन ई-केवाईसी करवानी होगी।

जिला कल्याण अधिकारी सिरमौर ने बताया कि विभाग ने ऑनलाइन ई-केवाईसी के लिए विशेष मोबाइल ऐप तैयार किया है। उन्होंने जिला के सभी पैंशन धारकों से आग्रह किया है कि वह 31 अगस्त 2025 से पूर्व अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र में आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र जैसे पंचायत सचिव, नगर निगम या स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त प्रमाण पत्र, वोटर कार्ड, दसवीं का प्रमाण पत्र, पैन कार्ड या जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रार का प्रमाण पत्र और बैंक डाकघर पासबुक की प्रति लेकर ई-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें:  नाहन में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान करेंगे ध्वजारोहण

इन दस्तावेजों के आधार पर लाभार्थियों का तुरंत सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस नई पहल से बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को दफ्तरों के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे और समय पर आर्थिक मदद मिल सकेगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More