HomeHimachalBilaspurरिलेशनशिप मैनेजर के पदों के लिए 4 और 5 सितंबर को होंगे...

रिलेशनशिप मैनेजर के पदों के लिए 4 और 5 सितंबर को होंगे कैंपस इंटरव्यू, ये शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य

कम्पिटेंट ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड, मारुति नेक्सा डीलरशिप बिलासपुर द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर के 5 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

बिलासपुर : जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि कम्पिटेंट ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड, मारुति नेक्सा डीलरशिप बिलासपुर द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर के 5 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 4 सितंबर को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं और 5 सितंबर 2025 को उप रोजगार कार्यालय श्री नयना देवी जी में प्रातः 10ः30 से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि 20 से 40 आयु वर्ग के पुरुष व महिला उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों के साथ निर्धारित तारीखों पर पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  फुटबॉल चैंपियनशिप : पहले दिन ऊना, शिमला, सोलन व हमीरपुर की शानदार जीत, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रूपेंद्र ठाकुर ने किया शुभारंभ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More