HomeHimachalअपना जन्मदिन मनाने वृद्ध आश्रम पहुंचे डीसी बिलासपुर, बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर...

अपना जन्मदिन मनाने वृद्ध आश्रम पहुंचे डीसी बिलासपुर, बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर बनाया खास दिन

इससे पहले डीसी ने बच्चों के कल्याण और विकास के लिए समर्पित नया सवेरा दिव्यांग शिक्षा संस्थान नसवाल (घुमारवीं) और आशा किरण दिव्यांग शिक्षा संस्थान कोठी (घुमारवीं) का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग बच्चों और लाभार्थियों को फल और मिठाइयां भी वितरित कीं।

बिलासपुर : डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने देवली स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ अपना जन्मदिन मनाकर एक सराहनीय पहल की और दीपावाली पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मेरे जीवन का यह विशेष दिन इन बुजुर्गों के साथ मनाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। दीपावली रोशनी का पर्व है और असली रोशनी हमें तब मिलती है, जब हम अपने समाज के वरिष्ठजनों के साथ समय बिताते हैं।

उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की नींव हैं, उनका सम्मान और देखभाल हमारी जिम्मेदारी है। यह प्रयास न सिर्फ बुजुर्गों के लिए खुशी का कारण बना, बल्कि समाज को भी एक प्रेरणादायक संदेश देने का प्रयास किया है।

ये भी पढ़ें:  यहां 15 से 17 जनवरी तक मशीन ऑपरेट और हेल्पर अप्रेंटिस के 400 पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू

इससे पहले डीसी ने बच्चों के कल्याण और विकास के लिए समर्पित नया सवेरा दिव्यांग शिक्षा संस्थान नसवाल (घुमारवीं) और आशा किरण दिव्यांग शिक्षा संस्थान कोठी (घुमारवीं) का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग बच्चों और लाभार्थियों को फल और मिठाइयां भी वितरित कीं।

मानव सेवा ट्रस्ट के संस्थापक और अध्यक्ष एडवोकेट प्रकाश चंद बंसल ने डीसी राहुल कुमार का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम एक सराहनीय प्रयास है, जो इस बात को दर्शाता है कि वह क्षेत्र के विकास के साथ-साथ सामाजिक कल्याण के लिए भी संवेदनशील हैं।

इस पहल ने न केवल बुजुर्गों और दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाई, बल्कि जिला प्रशासन और रेडक्रॉस सोसायटी बिलासपुर की मानवता और समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को भी उजागर किया है।

ये भी पढ़ें:  विदेश में रोजगार के लिए वेबसाइट और मोबाइल ऐप विकसित करेगी हिमाचल सरकार, सीएम ने दिए ये निर्देश

इससे पूर्व डीसी ने नया सवेरा दिव्यांग शिक्षा संस्थान, नसवाल (घुमारवीं) और आशा किरण विकलांग शिक्षा संस्थान, कोठी (घुमारवीं) का दौरा कर बच्चों के साथ समय बिताया और जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से फल एवं मिठाइयां वितरित कीं। नया सवेरा में 18 वर्ष से कम आयु के 24 बौद्धिक रूप से दिव्यांग बच्चे और आशा किरण में 18 वर्ष से अधिक आयु के 17 लाभार्थी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर आशा किरण आश्रम के योगेंद्र मलिक (संस्थापक), डिंपल कुमारी, सुदेश कुमारी, रिंपल शर्मा, रीना भारद्वाज, ज्योति, सुनीता देवी और अजय कुमार सहित नया सवेरा संस्थान के नानक चंद वर्मा, सविता ठाकुर, कामिनी कौशल, मीनाक्षी, कांशी राम, विक्रांत ठाकुर, कांत देवी और राज कुमार ने सक्रिय सहयोग दिया। इस दौरान जिला बाल संरक्षण अधिकारी सत्या चंदेल, सचिव जिला रेडक्रॉस सोसायटी अमित कुमार भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  श्री रेणुकाजी क्षेत्र में असल पुलिस से हुआ फर्जी खाकी का सामना, हूटर बजाती गाड़ियों से मिले हथियार, फिर हुआ नकली रौब का अंत
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More