HomeHimachalSirmaurसिरमौर की वैशाली शर्मा बनेगी डॉक्टर, बड़ी बहन पहले ही कर रही...

सिरमौर की वैशाली शर्मा बनेगी डॉक्टर, बड़ी बहन पहले ही कर रही MBBS की पढ़ाई

वैशाली के पिता सुरेश शर्मा शिक्षा विभाग में इतिहास के प्रवक्ता हैं, जबकि माता वर्षा शर्मा गृहिणी हैं। वैशाली की बड़ी बहन पहले ही मेडिकल कॉलेज नाहन से एमबीबीएस कर रही हैं।

नाहन : जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की ग्राम पंचायत महलोग लाल टिक्कर के कथेर मल्होटी गांव की बेटी लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज मंडी से MBBS करेगी। हाल ही में वैशाली शर्मा ने प्रथम प्रयास में ही नीट की परीक्षा पास की।

परिजनों के अनुसार वैशाली ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में प्रदेश स्तर पर 10वां स्थान प्राप्त कर नाहन के निजी स्कूल से जमा दो की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद इसी वर्ष उन्होंने नीट परीक्षा भी पास की। उनका मंडी मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक की पढ़ाई के लिए दाखिला हो गया है।

ये भी पढ़ें:  खाद्यान्न और सब्जियों की पैदावार बढ़ाने के लिए किसान अपनाएं ये वैज्ञानिक तरीके, मिलेगा अच्छा मुनाफा

वैशाली के पिता सुरेश शर्मा शिक्षा विभाग में इतिहास के प्रवक्ता हैं, जबकि माता वर्षा शर्मा गृहिणी हैं। वैशाली की बड़ी बहन पहले ही मेडिकल कॉलेज नाहन से एमबीबीएस कर रही हैं।

बेटी की इस उपलब्धि से परिजनों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। वैशाली ने अपने माता-पिता और शिक्षकों को इस सफलता का श्रेय दिया है।

ये भी पढ़ें:  DC सिरमौर के आदेश : 29 अक्तूबर को सिरमौर में रहेगा 'नो फ्लाइंग जोन'
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More