HomeEducationडीसी ने शिक्षा विभाग से मांगी शिलाई और संगड़ाह इलाकों के दुर्गम...

डीसी ने शिक्षा विभाग से मांगी शिलाई और संगड़ाह इलाकों के दुर्गम स्कूल भवनों की रिपोर्ट

एसडीएम कार्यालय नाहन में प्रदेश सरकार की ओर से लोगों के उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी एवं समीक्षा बैठक की अध्यक्षता डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने की.

नाहन : एसडीएम कार्यालय नाहन में प्रदेश सरकार की ओर से लोगों के उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी एवं समीक्षा बैठक की अध्यक्षता डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने की. डीसी ने शिक्षा विभाग विभाग को शिलाई और संगडाह के दुर्गम इलाकों के स्कूल भवनों की जानकारी उपलब्ध कराने और डा. यशवंत सिंह परमार स्कॉलरशिप के लिए कॉलेजों व स्कूलों में पात्र विद्यार्थियों की पहचान करने के निर्देश दिए.
उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए. इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से डीआरडीए, जिला कल्याण विभाग, आईसीडीएस, स्वास्थ्य व आयुष आदि विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति को लेकर चर्चा की गई.
बैठक में जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने बताया कि जिला सिरमौर में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 4,128 महिलाओं को लाभांवित किया गया. सामाजिक सुरक्षा पैंशन के 9642 व्यक्तियों को पेंशन के मामले स्वीकृत किए गए है.
बैठक में एसडीएम राजीव सांख्यान, डीआरडीए के परियोजना अधिकारी अभिषेक मित्तल, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार, बीडीओ परमजीत सिंह ठाकुर, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:  नाहन-कुमारहट्टी NH-907A पर सफर होगा मजेदार, जानें क्या हो रही है तैयारी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More