होमHimachalSirmaurसिरमौर: धौलाकुआं से बाता पुल तक फोरलेन की डीपीआर तैयार, 402 करोड़...

सिरमौर: धौलाकुआं से बाता पुल तक फोरलेन की डीपीआर तैयार, 402 करोड़ से बनेगा !

पैकेज-3 के निर्माण के बाद पैकेज-1 कालाअम्ब से खजुरना पुल 18.300 और पैकेज-2 के तहत खजुरना से धौलाकुआं तक 18.400 किलोमीटर का निर्माण प्रस्तावित है. इन तीनों पैकेज में 50 किलोमीटर का फोरलेन तैयार होने के बाद इस पर सफर वर्तमान नेशनल हाइवे के मुकाबले और अधिक मजेदार हो जाएगा. इससे उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, शिमला आने-जाने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी, वहीं अपने गंतव्य तक पहुंचने में वाहनों मालिकों व चालकों के समय की भी काफी बचत हो सकेगी.

नाहन: जिला सिरमौर को जल्द पहले फोरलेन की सौगात मिलेगी. कालाअंब से बाता पुल तक बनने वाले 50 किलोमीटर लंबे फोरलेन में सबसे पहले पैकेज-3 में कार्य शुरू होगा. इस पैकेज में धौलाकुआं से बाता पुल तक फोरलेन 13.477 किलोमीटर लंबा होगा, जिसकी 402 करोड़ रुपए की टेंटेटिव डीपीआर तैयार कर ली गई है.
इसमें 262 करोड़ रुपए कंस्ट्रशन वर्क और 285 करोड़ रुपए यूटीलिटी शिफ्टिंग जैसे कार्य शामिल हैं. सूत्रों की मानें तो अभी इस डीपीआर को फाइनल नहीं माना जा सकता, क्योंकि इसमें अभी एडिशन और डिलीशन जैसे काम होंगे. इतना जरूर है कि फोरलेन निर्माण को लेकर गतिविधियां अब काफी तेज हो गई हैं.
बता दें कि देहरादून-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-07 जिला सिरमौर के पांवटा साहिब, नाहन और कालाअंब से होकर निकलता है. जिले में इस हाईवे की कुल लंबाई 58 किलोमीटर है. यहां यमुना पुल से लेकर बाता पुल तक पहले ही फोरलेन का निर्माण हो चुका है. अब बाता पुल से लेकर कालाअंब तक फोरलेन का निर्माण होना है. यहां ये भी बता दें कि कालाअंब से आगे हरियाणा राज्य में भी इस फोरलेन का कार्य लगभग समाप्ति की ओर है. अब सिर्फ सिरमौर में 50 किलोमीटर के हिस्से में फोरलेन का निर्माण कार्य शेष रहा है.
तीन पैकेज में बनेगा फोरलेन
कालाअंब-बाता पुल (पांवटा साहिब) फोरलेन का निर्माण कार्य तीन पैकेज में होगा. इसके एक पैकेज को मिनिस्ट्री ऑफ रोड़ ट्रांसपोर्ट हाईवे से हाल ही में 2024-25 के लिए एनुअल वर्किंग प्लान अप्रूवल मिली है. इसके तहत सबसे पहले पैकेज-3 में कार्य शुरू होगा. इस फोरलेन के पहले पैकेज में हरियाणा-हिमाचल की सीमा पर कालाअंब से मारकंडा खजुरना पुल, दूसरे पैकेज में खजुरना से धौलाकुआं और तीसरे पैकेज में धौलाकुआं से बाता पुल तक फोरलेन का निर्माण कार्य किया जाएगा.
फोरलेन पर और भी मजेदार हो जाएगा सफर
बता दें कि पैकेज-3 के निर्माण के बाद पैकेज-1 कालाअम्ब से खजुरना पुल 18.300 और पैकेज-2 के तहत खजुरना से धौलाकुआं तक 18.400 किलोमीटर का निर्माण प्रस्तावित है. इन तीनों पैकेज में 50 किलोमीटर का फोरलेन तैयार होने के बाद इस पर सफर वर्तमान नेशनल हाइवे के मुकाबले और अधिक मजेदार हो जाएगा. इससे उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, शिमला आने-जाने वाले लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी, वहीं अपने गंतव्य तक पहुंचने में वाहनों मालिकों व चालकों के समय की भी काफी बचत हो सकेगी.
सबसे पहले इसलिए मिली पैकेज 3 में कार्य को मंजूरी
दरअसल, धौलाकुआं से बाता पुल पैकेज-3 को सबसे पहले एनुअल वर्किंग प्लान अप्रूवल मिलने के पीछे वजह यह बताई जा रही है कि एक तो नेशनल हाईवे अथॉरिटी के पास 70 से 80 प्रतिशत भूमि पहले से ही है. यहां महज करीब 20 से 30 प्रतिशत भूमि का ही अधिग्रहण किया जाना है. दूसरा 2 अन्यों पैकेजों के मुकाबले धौलाकुआं से बाता पुल तक वर्तमान नेशनल हाईवे पूरी तरह से समतल एरिया है. इसके मुकाबले कालाअंब से खजुरना और खजुरना से धौलाकुआं तक का अधिकतर हिस्सा पहाड़ीनुमा इलाका है और यहां कई हिस्सों में पैकेज-3 के मुकाबले भूमि का अधिग्रहण भी अधिक होगा.
ये होगी फोरलेन की चौड़ाई और वाहनों की गति
इस फोरलेन की चौड़ाई 30 से 40 मीटर होगी. औसतन यह फोरलेन 100 फीट चौड़ा बनेगा. कुछ स्थानों पर इसकी चौड़ाई 120 फीट तक होगी. फोरलेन पर कालाअंब से कोलर तक पहाड़ी क्षेत्र में वाहनों की गति 40 से 60 किलोमीटर रहेगी. वहीं, वाहनों की गति औसतन 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. जबकि, मैदानी क्षेत्र कोलर से पांवटा साहिब तक वाहनों की गति 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. ये गति औसतन 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रहेगी.
– फोरलेन का कार्य सबसे पहले पैकेज-3 में होगा. इसकी टेंटेटिव डीपीआर 402 करोड़ की तैयार की गई है. अभी ये फाइनल नहीं है. इस डीपीआर में कुछ एडिशन और डिलीशन होने हैं. ऐसे में डीपीआर की एस्टिमेटिड कोस्ट घट-बढ़ भी सकती है. पैकेज-3 में ये फोरलेन धौलाकुआं से बाता पुल तक बनेगा. इसकी लंबाई 13.477 किलोमीटर होगी. एनएच प्राधिकरण इस हिस्से में भूमि अधिग्रहण और अवैध कब्जे हटाने का कार्य शुरू करेगा. डीपीआर को मंजूरी मिलते ही फोरलेन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा. इसके बाद पैकेज-1 और पैकेज-2 में फोरलेन का निर्माण होगा.
– नितीश शर्मा, एसडीओ, नेशनल हाईवे नाहन.

ये भी पढ़ें:  नाहन डाइट में पहली बार टैली सॉफ्टवेयर कार्यशाला, इन्हें दिया जा रहा प्रशिक्षण
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More