HomeHimachalShimlaविधायक सोलंकी के आमंत्रण पर नाहन कालेज के इन विद्यार्थियों ने किया...

विधायक सोलंकी के आमंत्रण पर नाहन कालेज के इन विद्यार्थियों ने किया विधानसभा का भ्रमण

छात्रों ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, उपाध्यक्ष विनय कुमार, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया से भेंट की और विधानसभा की कार्यवाही विशेषकर प्रश्नोत्तर काल को प्रत्यक्ष रूप से देखा।

शिमला : नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी के विशेष आमंत्रण पर डा. वाई.एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में ‘भारतीय संविधान का विकास एवं हिमाचल प्रदेश का एकीकरण एवं गठन’ विषय पर आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं स्केच मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं के रूप में 17 मेधावी विद्यार्थियों ने प्रो. ट्विंकल के साथ के साथ जिला नोडल अधिकारी डा. पंकज चांडक के नेतृत्व में विधानसभा का शैक्षणिक दौरा किया।

इस अवसर पर छात्रों ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, उपाध्यक्ष विनय कुमार, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया से भेंट की और विधानसभा की कार्यवाही विशेषकर प्रश्नोत्तर काल को प्रत्यक्ष रूप से देखा।

ये भी पढ़ें:  मशीन ऑपरेटर (अपरेंटिस) के 150 पदों के लिए यहां हो रही भर्ती, 29 दिसंबर को कैंपस इंटरव्यू से होगा चयन

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने स्केच आर्टिस्ट छात्रा श्रेया रामेश्वर को प्रोत्साहन स्वरूप 5100 की धनराशि प्रदान की। कार्यक्रम प्रभारी डा. पंकज चांडक ने इस लोकतांत्रिक अनुभव का श्रेय विशेष रूप से नाहन के विधायक अजय सोलंकी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ल, कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. देवराज शर्मा, विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा, उप सचिव जितेंद्र कंवर एवं सुमित को दिया।

विधानसभा भ्रमण के पश्चात छात्रों ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी, एच.पी.यू. सेंट्रल लाइब्रेरी, रिज, जाखू मंदिर, मॉल रोड और औपनिवेशिक शिमला के अन्य ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन किया। इस दौरान छात्रों ने एच.पी.यू. एन.एस.एस. समन्वयक डा. विनय शर्मा व मोतीलाल से भी भेंट कर एन.एस.एस. के भविष्यगत पहलुओं पर विचार-विमर्श किया।

ये भी पढ़ें:  खिजवाड़ी में राष्ट्रीय युवा सप्ताह कार्यक्रम : लंबी कूद में अर्जुन व सोनिका, भाषण में साक्षी अव्वल
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More