HomeHimachalSolanतेज तर्रार बद्दी पुलिस ने 2 घंटे में ढूंढ निकाले दो लापता...

तेज तर्रार बद्दी पुलिस ने 2 घंटे में ढूंढ निकाले दो लापता किशोर, परिवार को सौंपे

पुलिस को 112 हेल्पलाइन के जरिए सूचना मिली कि खेड़ा से दो बच्चे लापता हो गए हैं। सूचना मिलते ही मानपुरा थाना की टीम ने बिना देरी किए एक बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

बीबीएन : बद्दी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे जनता की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर हैं। मानपुरा थाना पुलिस ने सिर्फ दो घंटे के भीतर दो लापता बच्चों को सुरक्षित ढूंढकर उनके माता-पिता को सौंप दिया, जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

दरअसल, पुलिस को 112 हेल्पलाइन के जरिए सूचना मिली कि खेड़ा से दो बच्चे लापता हो गए हैं। सूचना मिलते ही मानपुरा थाना की टीम ने बिना देरी किए एक बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

पुलिस टीम ने खेड़ा और बद्दी के आसपास के पूरे क्षेत्र को छान मारा। आखिर उनकी मेहनत रंग लाई और दो घंटे के अंदर ही उन्हें दोनों बच्चे प्रदीप कुमार पुत्र रामदुलारे और विजय पुत्र राजेश दोनों निवासी हरदोई (उत्तर प्रदेश) बद्दी साईं रोड़ पर सुरक्षित बरामद किए।

ये भी पढ़ें:  वारंटी थी फिर भी वसूले 1.10 लाख, अब उपभोक्ता आयोग ने कंपनी-डीलर को दिया ये सख्त झटका

बच्चों को तुरंत मानपुरा थाने लाया गया। पुलिस ने सभी जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की इस तत्परता और संवेदनशीलता की चारों ओर सराहना हो रही है।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि बच्चों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बद्दी पुलिस हर मामले में संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। उन्होंने इस कार्य के लिए मानपुरा पुलिस की सराहना की।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने परिवार सहित त्रिवेणी संगम में किया पवित्र स्नान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More