HomeEducationसिरमौर में 3 सितंबर को भी बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान, ऑनलाइन...

सिरमौर में 3 सितंबर को भी बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान, ऑनलाइन होगी पढ़ाई, DC ने दिए आदेश

डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण जिले की कई सड़कें बाधित हैं, जिससे विद्यार्थियों को स्कूल तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 3 सितंबर के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

नाहन : जिला सिरमौर में भारी बारिश के कारण सभी सरकारी व निजी स्कूलों समेत शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों को 3 सितंबर को भी बंद रखने का फैसला लिया गया है। यह आदेश जिला उपायुक्त (DC) ने मौसम की खराब स्थिति और सुरक्षा कारणों को देखते हुए जारी किए हैं।

डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा ने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण जिले की कई सड़कें बाधित हैं, जिससे विद्यार्थियों को स्कूल तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने 3 सितंबर के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जिले में लगातार बारिश हो रही है और नदी-नालों के उफान पर होने से भी जोखिम बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें:  गुरुकुल स्कूल में प्रवृद्धि उत्सव की धूम, छात्रों ने दिखाया संस्कृति से समृद्धि का रास्ता

उन्होंने अभिभावकों से भी अनुरोध किया कि वे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करें और उन्हें अनावश्यक रूप से घर से बाहर न जाने दें। स्कूल बंद रखने का फैसला छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

शिक्षकों को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। अगले आदेश तक मौसम की स्थिति पर नजर रखी जाएगी और उसी के अनुसार आगे का फैसला लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  तारूवाला में ग्रामीणों को बताया अचार, जूस और स्क्वैश से कमाई का फार्मूला, फल विधायन केंद्र धौलाकुआं ने लगाया शिविर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More