HomeJudicialसिरमौर में चरस तस्कर को साढ़े 12 साल का कठोर कारावास, पढ़ें...

सिरमौर में चरस तस्कर को साढ़े 12 साल का कठोर कारावास, पढ़ें क्या है पूरा मामला

जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को 2 साल के अतिरिक्त कठोर कारावास की सजा भुगतनी होगी। अदालत में इस मामले की पैरवी जिला न्यायवादी चंपा सुरील ने की।

नाहन : जिला सिरमौर (नाहन) के विशेष न्यायाधीश-1 योगेश जसवाल की अदालत ने चरस तस्करी के एक मामले में दोषी को साढ़े 12 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

मंगलवार को अदालत ने दोषी काबुल हुसैन निवासी गांव गुलाबगढ़, डाकघर कोटड़ी व्यास, तहसील पांवटा साहिब को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत कठोर कारावास और 1.25 लाख रूपए जुर्माने की सजा सुनाई।

जुर्माना अदा न करने की सूरत में दोषी को 2 साल के अतिरिक्त कठोर कारावास की सजा भुगतनी होगी। अदालत में मामले की पैरवी जिला न्यायवादी चंपा सुरील ने की।

जिला न्यायवादी ने बताया कि ये मामला 13 अक्तूबर 2022 का है। पुलिस थाना माजरा में एक गुप्त सूचना मिली थी कि काबुल हुसैन नाम का व्यक्ति चरस की बिक्री में संलिप्त है और वह गुलाबगढ़ में चरस बेचने वाला है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़ें:  चारों लेबर कोड्स लागू करने पर भड़की सीटू, 26 नवंबर को नाहन में प्रदर्शन

इस दौरान पुलिस को एक व्यक्ति गुलाबगढ़ स्कूल की ओर जाते हुए दिखाई दिया। उसके दाहिने हाथ में एक कैरी बैग था। पुलिस टीम ने उसे जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर पुलिस टीम ने कैरी बैग के अंदर से 3.823 किलोग्राम चरस बरामद की।

इस पर आरोपी काबुल हुसैन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
जिला न्यायवादी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच पूरी कर चालान अदालत में पेश किया।

इस मामले में अभियोजन पक्ष की तरफ से अदालत में 15 गवाहों के बयान दर्ज करवाए गए। तमाम दलीलों और अभियोजन पक्ष की ओर से रिकॉर्ड पर लाए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी काबुल हुसैन को अदालत ने दोषी ठहराया और यह सजा सुनाई।

ये भी पढ़ें:  गुजरात में राष्ट्रीय एकता शिविर में हिस्सा लेंगे नाहन और श्री रेणुकाजी कालेज के ये दो स्वयंसेवी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More