HomeHimachalShimlaभारी बारिश से शिमला में हुए नुकसान का प्रशासन ने लिया जायजा,...

भारी बारिश से शिमला में हुए नुकसान का प्रशासन ने लिया जायजा, 5 परिवारों को किया शिफ्ट

कृष्णा नगर में भारी बारिश के कारण भूस्खलन के खतरे को देखते हुए 5 परिवारों को सामुदायिक भवन में शिफ्ट करवाया गया। प्रशासन की टीम में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, एसडीएम शहरी ओशीन शर्मा और तहसीलदार अपूर्व मौजूद रहे।

शिमला : जिला प्रशासन की टीम ने वीरवार को शहर में भारी बारिश से प्रभावित घटनास्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने रामचंद्रा चौक और कृष्णा नगर का जायजा लिया।

कृष्णा नगर में भारी बारिश के कारण भूस्खलन के खतरे को देखते हुए 5 परिवारों को सामुदायिक भवन में शिफ्ट करवाया गया। प्रशासन की टीम में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, एसडीएम शहरी ओशीन शर्मा और तहसीलदार अपूर्व मौजूद रहे।

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा ने बाताया कि शहर में कई स्थानों पर मलबा गिरा है और पेड़ों के गिरने से नुकसान हुआ है। बैनमोर वार्ड पर रामचंद्र चौक में एक बार फिर से काफी लैंडस्लाइड हुआ है। भूस्खलन से बड़े पेड़ सरकारी भवन की छत पर गिरे हैं। हालांकि, घटना में किसी का जानी नुकसान नहीं है।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री, मंत्रियों व विधायकों समेत अधिकारियों के वेतन में कटौती, सुक्खू सरकार का वित्तीय अनुशासन को लेकर बड़ा कदम

इससे आसपास के मकानों को खतरा पैदा हो गया था, इसको देखते हुए मकानों को खाली किया गया है। खतरनाक पेड़ों को काटा जा रहा है। इसके साथ ही रेस्क्यू कार्य तीव्र गति से चला है। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में तिरपाल लगाई जाएगी। कृष्णा नगर में भूस्खलन के कारण प्रभावित भवनों में रह रहे पांच परिवारों को कृष्णा नगर के सामुदायिक भवन में शिफ्ट करवा दिया है। इनके खाने-पीने की व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें:  शिक्षिका अनुपमा शर्मा के कविता संग्रह ‘बुरांश : द फ्रैगरेंस ऑफ वर्ड्स’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More