होमCrimeसिरमौर में चिट्टे के साथ पकड़े तीन युवक, दो अलग-अलग मामलों में...

सिरमौर में चिट्टे के साथ पकड़े तीन युवक, दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई, पुलिस ने तेज की आगे की जांच

पुरूवाला और पांवटा साहिब में की गई इन कार्रवाइयों में पुलिस ने तीन लोगों को दबोचा।

पांवटा साहिब : सिरमौर में चिट्टा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 6.55 ग्राम स्मैक बरामद की है।

पुरूवाला और पांवटा साहिब में की गई इन कार्रवाइयों में पुलिस ने तीन लोगों को दबोचा। रविवार शाम पुलिस ने मीडिया के साथ इसकी जानकारी साझा की।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पहले मामले में पुरुवाला पुलिस की टीम कुंजा मतरालियों के पास गश्त पर थी।

इसी दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पांवटा साहिब से रामपुरघाट की ओर आ रहे अजय  निवासी गांव सियांरी, डाकघर टिम्बी और मदन सिंह निवासी गांव वसोग, डाकघर टिम्बी, जिला सिरमौर की तलाशी ली।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक पर शिलाई के व्यक्ति की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका, CCTV खंगाल रही पुलिस

इस दौरान दोनों के कब्जे से कुल 2.57 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को पकड़ कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

दूसरे मामले में पांवटा साहिब पुलिस की टीम गीता भवन मंदिर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान मिली गुप्त सूचना पर एमसी पार्क के मुख्य गेट से पार्क की ओर आ रहे आरिफ उर्फ बिलाल निवासी गांव मटकमाजरी, विकासनगर, जिला देहरादून (उत्तराखंड) की तलाशी ली गई।

उसके कब्जे से 3.98 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी ने बताया कि दोनों मामलों में आगामी अन्वेषण जारी है।

ये भी पढ़ें:  चिट्टे की खेप के साथ पंजाब-हरियाणा के ये शख्स गिरफ्तार, नाकेबंदी कर पुलिस ने दबोचा, कार भी जब्त
Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More