होमRashifalAaj Ka Rashifal 23 Nov 2026: आज किसी की मेहनत को मिलेगी...

Aaj Ka Rashifal 23 Nov 2026: आज किसी की मेहनत को मिलेगी पहचान, कहीं लापरवाही बिगाड़ेगी काम; जानें अपना राशिफल

धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में दबाव और फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ सकता है। पुराना कर्ज वापस मिलने की उम्मीद है।

  • धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में दबाव और फिजूलखर्ची का सामना करना पड़ सकता है। पुराना कर्ज वापस मिलने की उम्मीद है। रिश्तों में मनमुटाव परेशानी बढ़ा सकता है।

मेष राशि
आज सकारात्मक सोच बनाए रखें। किसी डर के कारण मन में घबराहट रह सकती है। कर्जदार परेशान कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में विवाद की स्थिति बन सकती है। मानसिक तनाव के बीच कोई भी जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : पीला | उपाय : किसी सुपात्र व्यक्ति को धार्मिक पुस्तक दान करें।

वृष राशि
कार्यक्षेत्र में आज आपके विचारों को दबाने की कोशिश हो सकती है, जिससे तनाव महसूस करेंगे। लोगों को समझने में परेशानी आ सकती है। व्यर्थ में धन खर्च होने की संभावना है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रह सकता है।
शुभ अंक : 3 | शुभ रंग : लाल | उपाय : आज गुड़ का दान करें।

मिथुन राशि
आज आपके काम की सराहना हो सकती है। धन की बचत को लेकर घर का कोई बड़ा सदस्य आपको सलाह दे सकता है। फिजूलखर्ची से बचने की जरूरत रहेगी। कोई आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। शाम को किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : भूरा | उपाय : कुल देवी-देवता की उपासना करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 27 Oct 2026: कमाई के रास्ते खुलेंगे, पुराने निवेश से फायदा, रिश्तों में तल्खी; पढ़ें राशिफल

कर्क राशि
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। काम का बोझ परेशान कर सकता है। धन लाभ की संभावना है। पारिवारिक तालमेल बनाए रखने के लिए संयम से काम लें। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। दोपहर बाद धन आगमन के योग हैं। सेहत का भी ध्यान रखें।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : केसरी | उपाय : श्री गणपति जी की उपासना करें।

सिंह राशि
आज कार्यक्षेत्र से जल्दी निकलने का प्रयास कर सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। परिचित लोगों के माध्यम से आमदनी के नए स्रोत बन सकते हैं। दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है। घर की जरूरतों पर धन खर्च होगा।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद रंग की चीजों का दान करें।

कन्या राशि
आज अचानक धन लाभ हो सकता है। व्यापार और नौकरी में मुनाफा मिलने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है। यात्राओं से थकान हो सकती है। दिन में कई चीजें आपके पक्ष में रहने की संभावना है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : मेहरून | उपाय :  सूर्य देवता की उपासना करें।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब में ‘गणपति बप्पा मोरया’ से गूंजा एल्जेन फार्मा, भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों के बीच गणपति स्थापना

तुला राशि
आज किसी पर क्रोध आ सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रह सकता है। घरेलू परेशानियों के चलते मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह किसी से उलझने से बचें। कामकाज को बेहतर बनाने के लिए उस पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : भूरा | उपाय : मां सरस्वती की उपासना करें।

वृश्चिक राशि
आज आप आसानी से धन अर्जित कर सकते हैं। सौंदर्य से जुड़ी चीजों पर धन खर्च हो सकता है। पुराना कर्ज वापस मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : चॉकलेटी | उपाय : किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।

धनु राशि
आज अपने खराब मूड का असर शादीशुदा जिंदगी पर न पड़ने दें। माता-पिता की मदद से आर्थिक संकट से बाहर निकलने में सहायता मिल सकती है। काम के सिलसिले में यात्राएं हो सकती हैं। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी से आर्थिक मदद भी मांग सकते हैं।
शुभ अंक : 1 | शुभ रंग : काला | उपाय : आज शनि की उपासना करें।

मकर राशि
बेहतर जीवन के लिए अपने व्यक्तित्व और कार्यक्षेत्र पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में लापरवाही के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी चीज के गुम होने की आशंका है। शाम के समय स्वभाव में क्रोध और ईर्ष्या का भाव आ सकता है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : गरीबों में सफेद रंग की चीजों का दान करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 1 अप्रैल 2026: पंचांग, शुभ मुहूर्त और 12 राशियों का सटीक हाल, कैसा रहेगा आपका दिन

कुंभ राशि
आज कोई आपसे धन की मांग कर सकता है। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने प्रिय व्यक्ति को नाराज कर सकते हैं। कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र से जल्दी निकलने का प्रयास करेंगे। शाम को मित्रों के साथ बाहर पार्टी का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : क्रीमी | उपाय : आज अपनी पत्नी या प्रेमिका को उपहार दें।

मीन राशि
आज अपना आत्मविश्वास कम न होने दें। मेहनत के बावजूद थोड़ी निराशा हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। चोट लगने की आशंका को देखते हुए सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी दिन अनुकूल नहीं रहेगा।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : क्रीम | उपाय : आज किसी दिव्यांग व्यक्ति की सहायता करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More