HomeHimachalSirmaurकोटड़ी व्यास स्कूल के खिलाड़ियों को समाजसेवी राहुल रमौल ने बांटे ट्रैक...

कोटड़ी व्यास स्कूल के खिलाड़ियों को समाजसेवी राहुल रमौल ने बांटे ट्रैक सूट, शूज और किट

किट और ट्रैक सूट मिलने के बाद खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की। टीम के खिलाड़ी पारिस, स्नेहा, दीपिका और महक ने बताया कि आर.आर. स्पोर्ट्स के मालिक राहुल रमौल हमेशा ही कोटड़ी व्यास के राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कुछ न कुछ दान करते आए हैं।

पांवटा साहिब : खेलों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए कोटड़ी व्यास स्कूल के हैंडबॉल खिलाड़यों को समाजसेवी राहुल रमौल (आर.आर. स्पोर्ट्स) ने खेल किट, ट्रैकसूट और जूते भेंट किए। उन्होंने अपने बेटे के जन्मदिन पर खिलाड़ियों को ये भेंट दी।

किट और ट्रैक सूट मिलने के बाद खिलाड़ियों ने खुशी जाहिर की। टीम के खिलाड़ी पारिस, स्नेहा, दीपिका और महक ने बताया कि आर.आर. स्पोर्ट्स के मालिक राहुल रमौल हमेशा ही कोटड़ी व्यास के राज्य और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कुछ न कुछ दान करते आए हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में हादसा, गहरी खाई में लुढ़का टिप्पर, एक की गई जान, दूसरा गंभीर

इस मौके पर पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान मान सिंह, सदस्य सुमन देवी, मीरा, राजकुमार, मुल्कराज, हेमराज, पवन कुमार, राजेश चौधरी और युवा समाजसेवी सुखविंदर ने भी राहुल रमौल का आभार व्यक्त किया।

खिलाड़ियों के कोच धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि इससे पहले भी राहुल रमौल ने योग टीम को योग किट और हैंडबॉल ओपन वीमेंस टीम को किट प्रदान की थी। उन्होंने कहा कि वह जरूरतमंद और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की मदद करते रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  आपके पास भी आए ये टीम तो सवालों का दें सही जवाब, सफल बनाएं अभियान
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More