Home Aastha चंद्रग्रहण : किन राशियों की बदलेगी तकदीर और किसे रहना होगा सावधान,...

चंद्रग्रहण : किन राशियों की बदलेगी तकदीर और किसे रहना होगा सावधान, दुनिया पर रहेगा ये प्रभाव

जिस प्रकार चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पूर्व प्रारंभ हो जाता है, ठीक उसी प्रकार ग्रहण का प्रभाव एक पक्ष पहले शुरू हो जाता है। इसका दुष्प्रभाव और आपदाएं हम सब देख चुके हैं। इसके फलस्वरुप बड़ी शक्तियों के टकराव लोगों के संबंधों में तनाव और मानसिक पीड़ा देखने को मिलेगी।

0

सनातन परंपरा में जिस चंद्रग्रहण को अशुभ माना जाता है, वह इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगने जा रहा है। यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जो न केवल पूरे भारत, बल्कि दुनिया के कई देशों में पूर्ण रूप से दिखाई देगा।

ज्योतिषियों का मानना है कि यह ग्रहण धार्मिक और ज्योतिषीय दोनों ही दृष्टियों से बहुत महत्वपूर्ण है। इस चंद्रग्रहण का प्रभाव न केवल लोगों के जीवन पर पड़ेगा, बल्कि यह दुनिया की राजनीति और पर्यावरण को भी प्रभावित कर सकता है।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश भारद्वाज ने बताया कि
जिस प्रकार चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पूर्व प्रारंभ हो जाता है, ठीक उसी प्रकार ग्रहण का प्रभाव एक पक्ष पहले शुरू हो जाता है। इसका दुष्प्रभाव और आपदाएं हम सब देख चुके हैं। इसके फलस्वरुप बड़ी शक्तियों के टकराव लोगों के संबंधों में तनाव और मानसिक पीड़ा देखने को मिलेगी।

चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव के कारण मानव और जीवन में किसी तरह की संक्रामक बीमारी और साथ ही साथ जल से संबंधित समस्याएं हो सकती है। भारतीय राजनीति पर भी गहरा प्रभाव देखने को मिलेगा।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: कौन सी राशि सबसे भाग्यशाली, किसे रहना होगा सावधान! सिर्फ एक क्लिक पर जानें अपना किस्मत कनेक्शन

सूतक काल शुरू
पंचांग के अनुसार साल का आखिरी चंद्रग्रहण 7 सितंबर 2025, रविवार को लगेगा। इसका सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले यानी दोपहर 12:57 बजे शुरू हो जाएगा। चंद्रग्रहण की शुरुआत रात 09:58 बजे होगी और यह अपनी चरम स्थिति में रात 11:00 बजे से 12:22 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण 8 सितंबर 2025 को सुबह 01:26 बजे समाप्त होगा।

दुनिया पर ग्रहण का प्रभाव
ज्योतिष के अनुसार यह चंद्रग्रहण सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को प्रभावित करेगा। इस बार चंद्रमा कुंभ राशि में बैठकर राहु के साथ मिलकर विष योग का निर्माण कर रहा है। इसके चलते बड़ी शक्तियों के बीच टकराव, लोगों के रिश्तों में तनाव और मानसिक पीड़ा जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं।

चंद्रग्रहण के दुष्प्रभाव से मानव और जीवों में किसी तरह की संक्रामक बीमारी फैल सकती है और साथ ही जल से संबंधित समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। ग्रहण का भारतीय राजनीति पर भी गहरा असर पड़ेगा और यह आगामी चुनावों में सत्ता परिवर्तन का कारण भी बन सकता है।

किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ
मेष राशि (Aries): मेष राशि के लिए यह ग्रहण करियर और व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव लाएगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे, लेकिन उन्हें अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।

ये भी पढ़ें:  राशिफल 23 फरवरी 2026: इन राशियों के लिए आज धन लाभ के योग, पंचांग और शुभ मुहूर्त के साथ जानें गुड लक

वृषभ राशि (Taurus): इस राशि के जातकों को मिला-जुला फल मिलेगा। दांपत्य जीवन में थोड़ी चुनौती रह सकती है, इसलिए रिश्तों में धैर्य बनाए रखें।

मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि के लिए यह ग्रहण शुभ फलदायी रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और निवेश से बड़े लाभ की संभावना बनेगी।

कर्क राशि (Cancer): कर्क राशि वालों के लिए यह ग्रहण थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। इसका असर उनके मन पर पड़ेगा, जिससे परिवार में तनाव बढ़ सकता है। सेहत का ध्यान रखें और संयमित रहें।

सिंह राशि (Leo): सिंह राशि के जातकों के करियर-कारोबार के लिए यह शुभ साबित होगा। उन्हें नौकरी और व्यापार में लाभ मिलेगा, लेकिन व्यक्तिगत जीवन में अहंकार से बचें और सावधानी बरतें।

कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि के लिए यह ग्रहण शत्रुओं पर विजय और कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने वाला साबित होगा। छात्रों और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए भी यह शुभ परिणाम लाएगा।

ये भी पढ़ें:  यहां पालकी नहीं, 'देवता रूप' में पुजारी पैदल चढ़ते हैं एक कोस की खड़ी चढ़ाई, चमत्कार से कम नहीं 'ग्यास उत्सव'

तुला राशि (Libra): इस राशि के जातकों पर ग्रहण का असर पारिवारिक और दांपत्य जीवन पर रहेगा। किसी भी तरह के विवाद से बचें और बच्चों की ओर से चिंता बनी रह सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio): आपको वाहन और यात्रा से लाभ मिलेगा। गृहस्थ जीवन में सुख की प्राप्ति होगी और नई संपत्ति खरीदने के योग बन सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि के लिए यह चंद्रग्रहण शुभ परिणाम देगा। उन्हें भाग्य का साथ मिलेगा, रुके हुए कार्य पूरे होंगे और करियर में उन्नति व परिवार में खुशियां देखने को मिलेंगी।

मकर राशि (Capricorn): मकर राशि के जातकों को धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए परिवार के सदस्यों से संवाद बनाए रखें और संयमित रहें।

कुंभ राशि (Aquarius): चंद्रग्रहण का प्रभाव आपके व्यक्तित्व और मानसिक संतुलन पर पड़ेगा। यह समय आध्यात्मिक साधना और आत्मचिंतन के लिए शुभ कहा जाएगा।

मीन राशि (Pisces): मीन राशि पर चंद्रग्रहण का प्रतिकूल असर देखने को मिल सकता है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। उधार या निवेश सोच-समझकर करें और खर्चों पर नियंत्रण रखें।