HomeRashifalAaj Ka Rashifal 15 August 2026: इन राशियों के पक्ष में रहेगा...

Aaj Ka Rashifal 15 August 2026: इन राशियों के पक्ष में रहेगा समय, धन से लेकर कारोबार तक मिलेंगे फायदे, जानें राशिफल

परिवार, कारोबार, नौकरी और स्वास्थ्य के मोर्चे पर 15 अगस्त का दिन 12 राशियों के लिए क्या लेकर आया है, जानिए पूरा राशिफल।

  • आज किसी को धन कमाने के कई मौके मिलेंगे तो किसी को अचानक खर्च और मानसिक तनाव घेर सकता है। परिवार, कारोबार, नौकरी और स्वास्थ्य के मोर्चे पर 15 अगस्त का दिन 12 राशियों के लिए क्या लेकर आया है, जानिए पूरा राशिफल।

मेष राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज का अधिकतर समय आप घर पर बिता सकते हैं। कई लोगों से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय के लिहाज से दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : लाल | उपाय : खाना खाते समय तांबे के बर्तन का प्रयोग करें।

वृष राशि
निराशावादी रवैये से बचें। अचानक धन खर्च करना पड़ सकता है। इधर-उधर की बातों पर ध्यान देने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। घर की जरूरतों पर भी खर्च होगा। जरूरत से ज्यादा सोचने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : पीला | उपाय : एक बार पहना हुआ कपड़ा दोबारा बिना धोए न पहनें।

मिथुन राशि
स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। आर्थिक लाभ होने की संभावना है, हालांकि थकान महसूस हो सकती है। अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। लोगों की बातों में आकर काम के प्रति लापरवाही न करें। शाम को विलासिता की वस्तुओं पर खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : चेरी | उपाय : गले में सात मुखी रुद्राक्ष धारण करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: आर्थिक स्थिति होगी अच्छी या फालतू खर्चों से होगा नुकसान! जानें कैसा रहने वाला है आज आपका दिन

कर्क राशि
आज धैर्य से काम लेने की जरूरत रहेगी। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है। परिवार के लोग आपके मुताबिक न चलने से तनाव बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी चिंता का कारण बन सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : नारंगी | उपाय : साधु-संतों की पूजा करें।

सिंह राशि
आज ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। पिता से अनबन हो सकती है और छोटी-छोटी बातों को लेकर नाराजगी बढ़ सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी के इंटरव्यू के लिए अच्छा मौका मिल सकता है। खुशमिजाज रहने का प्रयास करें।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : ॐ का उच्चारण करें।

कन्या राशि
आज मानसिक तनाव परेशान कर सकता है। घंटों फोन पर व्यस्त रहने से बचें। व्यर्थ का विवाद हो सकता है और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी क्लेश के कारण आर्थिक नुकसान की स्थिति बन सकती है।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : सफेद फूल या पानी वाला नारियल सिर के ऊपर से घुमाकर चलते पानी में विसर्जित करें।

ये भी पढ़ें:  श्री रेणुकाजी तीर्थ में ज्येष्ठ संक्रांति पर हवन यज्ञ, आहुतियों से भक्तिमय बना माहौल

तुला राशि
आज कोई अहम फैसला लेना पड़ सकता है। परिवार के कारण मानसिक तनाव रहेगा और दांपत्य जीवन में भी तनाव की स्थिति बन सकती है। दोस्तों के साथ पार्टी का कार्यक्रम बन सकता है। किसी विवादित मामले में फंसने से बचें।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : चितकबरा | उपाय : शंकर जी को जल चढ़ाएं।

वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। धन कमाने के कई अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय से लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला | उपाय : किसी बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद लें।

धनु राशि
कोई अप्रिय घटना मानसिक शांति भंग कर सकती है। घर पर काम करते समय सावधानी बरतें, चोट लगने का खतरा है। किसी विवाद में पड़ने से बचें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : स्लेटी | उपाय : माथे पर दूध का तिलक लगाएं।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 29 July: आज का दिन आपकी राशि के लिए कितना शुभ? पढ़ें पूरा राशिफल, शुभ अंक-रंग और उपाय

मकर राशि
मूड बेहतर करने के लिए सामाजिक मेलजोल बढ़ाएं। किसी के विवाद में न पड़ें। किसी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। धन खर्च होने की संभावना है और जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचना होगा। पारिवारिक स्थिति पर ध्यान दें।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : भूरा | उपाय : गाय को मीठी रोटी खिलाएं।

कुंभ राशि
आज ऊर्जा का स्तर बढ़ा रहेगा। किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक लाभ की संभावना है। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। दान-पुण्य करने का अवसर भी मिलेगा।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : गुलाबी | उपाय : सूर्य पूजा करें।

मीन राशि
तीर्थ स्थल की यात्रा हो सकती है। पुराना कर्ज वापस मिलने की संभावना है और धन लाभ के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार को नई दिशा देने का मौका मिल सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और लोग आपकी सलाह को महत्व देंगे। किसी विशेष कार्य से यात्रा भी करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला | उपाय : आज तामसिक चीजों का सेवन न करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा
ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्माhttps://aapkibaatnews.com
पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं, जो वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में गहन ज्ञान और अनुभव रखते हैं। उन्होंने वर्षों की साधना और अध्ययन के माध्यम से ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव, कुंडली विश्लेषण, विवाह मिलान, करिअर मार्गदर्शन और दोष निवारण में विशेष दक्षता हासिल की है। पंडित नितेश अपने सटीक विश्लेषण और सरल भाषा में जटिल ज्योतिषीय तथ्यों को समझाने के लिए जाने जाते हैं। वे लोगों को उनके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक मूल्यों से प्रेरित होकर वे समाज में जागरूकता फैलाने और ज्योतिष को एक मार्गदर्शक विज्ञान के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उनके लेख और विचार लोगों के जीवन में स्पष्टता और संतुलन लाने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।संपर्क नंबर : 94187-45356, 70187-95451

Latest Articles

Explore More