HomeHimachalमेडिकल कॉलेज टांडा में शुरू हुई रोबोटिक सर्जरी, बीएससी नर्सिंग की सीटें...

मेडिकल कॉलेज टांडा में शुरू हुई रोबोटिक सर्जरी, बीएससी नर्सिंग की सीटें बढ़ाकर 60 करने की घोषणा

कहा कि हमीरपुर, चंबा, नेरचौक और नाहन चिकित्सा महाविद्यालयों में भी रोबोटिक सर्जरी की सुविधा चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएगी, ताकि प्रदेश के अधिक से अधिक लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सके।

कांगड़ा/शिमला : जिला कांगड़ा में डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में 30 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित रोबोटिक सर्जरी सुविधा का मुख्यमंत्री सखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंडीगढ़ से वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को घर-द्वार के निकट आधुनिक तकनीकयुक्त विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में शिमला के अटल इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी, चमयाणा में भी रोबोटिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।

राज्य सरकार ने स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। स्वास्थ्य संस्थानों में निरंतर आधुनिक तकनीकें उपलब्ध करवाई जा रही हैं और भविष्य में भी इस क्षेत्र के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी।

ये भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किसान सभा ने किया स्वागत, अब 19 जनवरी को सचिवालय कूच की तैयारी

उन्होंने कहा कि टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में पैट स्कैन मशीन स्थापित की जाएगी, ताकि मरीजों को जांच के लिए राज्य के बाहर न जाना पड़े। राज्य के चिकित्सा महाविद्यालयों में आपातकालीन विभाग को भी सुदृढ़ किया जाएगा।

इस दौरान उन्होंने टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में बीएससी नर्सिंग की सीटों को बढ़ाकर 60 करने की घोषणा की। कहा कि हमीरपुर, चंबा, नेरचौक और नाहन चिकित्सा महाविद्यालयों में भी रोबोटिक सर्जरी की सुविधा चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएगी, ताकि प्रदेश के अधिक से अधिक लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल सके।

प्रदेश के चिकित्सा महाविद्यालयों में 150 से 200 पैरामेडिकल स्टाफ भी तैनात किया जाएगा, ताकि मरीजों को स्टाफ की कमी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा राज्य में 50 ऑप्रेशन थियेटर रेडियोग्राफर के पद भी सृजित किए जाएंगे और अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चिकित्सकों को प्रोत्साहन भी दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:  10 साल पहले बने आधार कार्ड को अपडेट करवाना बेहद जरूरी : DC प्रियंका वर्मा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More