HomeHimachalभूटान में मृदुला श्रीवास्तव के व्यंग्य संग्रह का विमोचन, 'अंतरराष्ट्रीय साहित्य शिरोमणि...

भूटान में मृदुला श्रीवास्तव के व्यंग्य संग्रह का विमोचन, ‘अंतरराष्ट्रीय साहित्य शिरोमणि सम्मान’ से भी अलंकृत

क्रांतिधरा साहित्य अकादमी द्वारा भूटान की साहित्यिक संस्थाओं के सहयोग से हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा नेपाल, भूटान, रूस और अमेरिका आदि देशों के साहित्यकारों ने हिस्सा लिया।

शिमला : भूटान की राजधानी थिंफू में भूटान-भारत साहित्य महोत्सव में हिमाचल प्रदेश की वरिष्ठ साहित्यकार मृदुला श्रीवास्तव के व्यंग्य संग्रह ‘आलस्यमेव जयते’ का विमोचन किया गया। उन्हें ‘अंतरराष्ट्रीय साहित्य शिरोमणि सम्मान’ से भी अलंकृत किया गया।

इस अवसर पर मास्को, रूस से आई कवि श्वेता सिंह ‘उमा’ मुख्य अतिथि और भूटान की प्रमुख युवा कवि सीतामाया राई विशिष्ट अतिथि रहीं।

क्रांतिधरा साहित्य अकादमी द्वारा भूटान की साहित्यिक संस्थाओं के सहयोग से हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा नेपाल, भूटान, रूस और अमेरिका आदि देशों के साहित्यकारों ने हिस्सा लिया।

अकादमी के अध्यक्ष और कार्यक्रम के संयोजक डॉ. विजय पंडित ने कहा कि मृदुला श्रीवास्तव ने दो चर्चित कहानी संग्रह- ‘काश पंडोरी न होती’ और ‘जलपाश’ समाज को सौंपने के बाद व्यंग्य की दुनिया में कदम रखा।

ये भी पढ़ें:  चंबा में दर्दनाक हादसा: रावी में कार गिरने से एक MBBS प्रशिक्षु की मौत, दो घायल; एक लापता

संग्रह ‘आलस्यमेव जयते’ में 40 व्यंग्य-रचनाएं हैं। यह अनूठी कथामय शैली और भाषागत तेवरों से युक्त एक अद्भुत पुस्तक है। मृदुला श्रीवास्तव की कहानियां अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं।

उनकी कहानियों का अनुवाद अंग्रेजी, फ्रेंच और नेपाली में भी हुआ है। उन्हें अनेक प्रतिष्ठित सम्मान भी प्रदान किए गए हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More