Home Himachal जसवां-कोटला के रजनीश शर्मा बने भारतीय नौसेना में रियर एडमिरल

जसवां-कोटला के रजनीश शर्मा बने भारतीय नौसेना में रियर एडमिरल

भटेड़ गांव के रजनीश शर्मा को भारतीय नौसेना में रियर एडमिरल के पद पर पदोन्नत किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे प्रदेशभर में खुशी का माहौल है।

0

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के जसवां-कोटला क्षेत्र के भटेड़ गांव के रजनीश शर्मा को भारतीय नौसेना में रियर एडमिरल के पद पर पदोन्नत किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेशभर में खुशी का माहौल है।

रजनीश शर्मा की यह पदोन्नति न केवल उनके और उनके परिवार के लिए सम्मान की बात है, बल्कि यह हिमाचल प्रदेश की गौरवशाली सैन्य परंपरा को भी और अधिक सशक्त बनाती है।

भारतीय नौसेना में उनका सेवा और समर्पण प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगा। इस बड़ी उपलब्धि पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रजनीश शर्मा को बधाई दी है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में बड़ा हादसा, 2 परिवारों के 7 सदस्यों की मौत, मलबे के नीचे मची चीख पुकार

उन्होंने कहा कि यह पल हिमाचलवासियों को गर्व और प्रेरणा से भर देने वाला है। भारतीय नौसेना में उनकी सेवा और समर्पण प्रदेश की गौरवशाली सैन्य परंपरा को और अधिक सशक्त बनाएगा।