होमEducationकांसर स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम, इन होनहारों को मिला सम्मान

कांसर स्कूल में वार्षिक समारोह की धूम, इन होनहारों को मिला सम्मान

मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. विद्यालय प्रभारी किशोर शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पेश कर साल भर की उपलब्धियां पर प्रकाश डाला. इसके बाद स्कूली बच्चों ने पहाड़ी नाटी, हरयाणवी, राजस्थानी, देशभक्ति, पंजाबी नृत्य, लघु नाटिका और समूह गान आदि कई रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी.

नाहन : जिला सिरमौर के धारटीधार इलाके के राजकीय उच्च विद्यालय कांसर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया. समारोह में क्षेत्र के समाजसेवी रामरतन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. जबकि, उमेश शर्मा व रामलाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे.

मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. विद्यालय प्रभारी किशोर शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पेश कर साल भर की उपलब्धियां पर प्रकाश डाला. इसके बाद स्कूली बच्चों ने पहाड़ी नाटी, हरयाणवी, राजस्थानी, देशभक्ति, पंजाबी नृत्य, लघु नाटिका और समूह गान आदि कई रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी.
इस अवसर पर मेधावी छात्रों को शैक्षिक, सह शैक्षिक व खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया. शैक्षणिक क्षेत्र में कक्षा दसवीं से प्रथम स्थान पर रही सुदिति शर्मा, द्वितीय स्थान के लिए राखी देवी और तृतीय स्थान पर अनीश को पुरस्कृत किया गया. कक्षा नौवीं से लविश नेगी, सिमरन और सोनिका तोमर, कक्षा आठवीं से कोमल देवी, ज्योति और कृष नेगी, सातवीं से गुंजन, अक्षरा शर्मा और आरती देवी को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया.
इसी तरह कक्षा छठी में प्रथम स्थान के लिए हिमांशु, द्वितीय स्थान पर रहे निवेश चौहान व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले योगेश को भी मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया. इस मौके पर समस्त स्कूल स्टाफ समेत अभिभावक और स्कूली बच्चे मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:  विधायक अजय सोलंकी ने छोड़ी बिजली सब्सिडी, 100 उपभोक्ता भी आए आगे
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More