HomeHimachalबड़ी उपलब्धि : नाहन के ईशान को 'यंग कम्युनिटी चैंपियन' अवॉर्ड, वर्ल्ड...

बड़ी उपलब्धि : नाहन के ईशान को ‘यंग कम्युनिटी चैंपियन’ अवॉर्ड, वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में भी नाम दर्ज

यह अवॉर्ड उन्हें निफा (NIFAA - National Integrated Forum of Artist and Activists) के 25वें स्थापना दिवस समारोह में दिया गया।

नाहन : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के युवा समाजसेवी ईशान राव को उनके उत्कृष्ट सामाजिक सेवा कार्यों के लिए ‘यंग कम्युनिटी चैंपियन अवॉर्ड‘ से सम्मानित किया गया है।

यह अवॉर्ड उन्हें निफा (NIFAA – National Integrated Forum of Artist and Activists) के 25वें स्थापना दिवस समारोह में प्रदान किया गया। इस सम्मान के साथ ही उनका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस बुक इंग्लैंड में भी दर्ज किया गया है।

निफा का रजत जयंती समारोह 21 से 23 सितंबर 2025 तक आयोजित किया गया था। इसका शुभारंभ दिल्ली के भारत मंडपम में हुआ, जिसमें देश-विदेश के कई प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें:  SIRMAUR : पुलिस देख भागा व्यक्ति, बैग में मिली ये चीज, फिर गिरफ्तार

इसके बाद 23 सितंबर तक का आयोजन करनाल में हुआ। 22 सितंबर को एक विशाल राष्ट्रीय एकता रैली निकाली गई, जिसमें विभिन्न राज्यों के लोगों ने अपनी सांस्कृतिक झलकियां पेश कीं। इस रैली में ईशान राव ने हिमाचल प्रदेश की टीम का नेतृत्व किया।

बता दें कि नाहन शहर से संबंध रखने वाले ईशान पिछले 13 वर्षों से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि 2013 से ही वह रक्तदान के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।

वर्ष 2018 में उन्होंने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया, जिसे बाद में ‘ड्रॉप्स ऑफ होप सोसाइटी सिरमौर‘ के नाम से पंजीकृत कराया। आज इस सोसाइटी में 1500 से ज्यादा सदस्य हैं, जो दिन-रात जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की व्यवस्था में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें:  IPL खिलाड़ी पंकज जयसवाल पहुंचे मैहतपुर, राइजिंग स्टार क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षु बच्चों को दिए बॉलिंग टिप्स

यह ग्रुप न केवल हिमाचल प्रदेश, बल्कि चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला, डेराबस्सी, देहरादून, अंबाला और दिल्ली जैसे शहरों के बड़े अस्पतालों में भी मरीजों की रक्त संबंधी जरूरतों को पूरा कर रहा है।

इस उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया, जिससे हिमाचल का नाम रोशन हुआ है। ईशान का कहना है कि समाजसेवा का ये प्रयास लगातार जारी रहेगा।

ईशान राव ने बताया कि उनके प्रयासों से नाहन मेडिकल कॉलेज में एक विशेष ओपीडी भी शुरू करवाई गई है, जहां नशे के जाल में फंसे युवाओं का इलाज किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  नाहन का युवक राजगढ़ में चिट्टे के साथ गिरफ्तार, बचने की कोशिश की पर किस्मत ने भी नहीं दिया साथ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More