HomeHimachalBilaspurरोमांच के शौकीनों के लिए खुशखबरी: गोविंद सागर झील में दोबारा शुरू...

रोमांच के शौकीनों के लिए खुशखबरी: गोविंद सागर झील में दोबारा शुरू हुईं वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियां

यहां क्रूज राइड, बनाना राइड, स्पीड बोट, वाटर स्कूटर सहित सभी प्रकार की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। डीसी ने देश-प्रदेश के सभी पर्यटकों से आग्रह किया कि वे बिलासपुर आएं और गोविंद सागर झील में वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का आनंद लें।

बिलासपुर : जिला बिलासपुर की गोविंद सागर झील में मंगलवार से वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियां दोबारा शुरु हो गईं। इस अवसर पर डीसी बिलासपुर राहुल कुमार, एडीसी ओमकांत ठाकुर समेत गोविंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस मौके पर डीसी राहुल कुमार ने स्पीड बोट और क्रूज राइड का अनुभव लिया और अपने सकारात्मक अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि बिलासपुर को एडवेंचर स्पोर्ट्स का प्रमुख हब बनाया जाए।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू नए वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का शुभारंभ किया था और अब इन्हें अधिक संगठित व आकर्षक स्वरूप में आगे बढ़ाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  43 KM लंबी फायर लाइन बनाई, 100 हेक्टेयर क्षेत्र में कंट्रोल बर्निंग, आग की घटनाओं से निपटने के लिए वन विभाग नाहन का ये है एक्शन प्लान

डीसी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि बिलासपुर में ऐसा वातावरण तैयार किया जाए, जिससे वॉटर स्पोर्ट्स, एरो स्पोर्ट्स और अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधियों को लगातार बढ़ावा मिले।

इससे एक ओर जहां अधिक से अधिक पर्यटक बिलासपुर की ओर आकर्षित होंगे, वहीं दूसरी ओर जिले में व्यापारिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में बिलासपुर जिला एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात होगा।

चंडीगढ़ से मनाली जाने वाली फोरलेन के नजदीक होने और भाखड़ा बांध के किनारे स्थित होने के कारण गोविंद सागर झील वॉटर स्पोर्ट्स के लिए अत्यंत उपयुक्त स्थान है।

ये भी पढ़ें:  ईवीएम व वीवीपैट भंडार कक्ष का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया त्रैमासिक निरीक्षण

यहां क्रूज राइड, बनाना राइड, स्पीड बोट, वाटर स्कूटर सहित सभी प्रकार की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।

डीसी ने देश-प्रदेश के सभी पर्यटकों से आग्रह किया कि वे बिलासपुर आएं और गोविंद सागर झील में वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का आनंद लें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए लगातार प्रयासरत है और आने वाले समय में और भी नई गतिविधियों को यहां शुरू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर रोक, ईसी ने जारी किए निर्देश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More