
मेष राशि (Aries)
मानसिक परेशानियों के चलते आज आप अपने जीवनसाथी के साथ झगड़ा कर सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। आज आपके कार्य की आलोचना हो सकती है। विरोधी नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेंगे। आज व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है या कोई पैसे की मांग कर सकता है।
• शुभ अंक: 3
• शुभ रंग: पीला
वृष राशि (Taurus)
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आज आप दान-पुण्य कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यवसाय और नौकरी के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है। शाम के समय आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं। बच्चों की वजह से धन खर्च हो सकता है।
• शुभ अंक: 2
• शुभ रंग: गोल्डन
मिथुन राशि (Gemini)
अपने उत्साह को काबू में रखें। आज आपका कोई सपना हकीकत में बदल सकता है। धन लाभ होने की पूर्ण संभावना रहेगी। आज आप किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के संपर्क में आ सकते हैं। यात्राओं का योग बना रहेगा।
• शुभ अंक: 9
• शुभ रंग: सफेद
कर्क राशि (Cancer)
आज आप महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय तनावग्रस्त रह सकते हैं। किसी चीज में निवेश करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कोई आपको अच्छी सलाह दे सकता है। आत्मविश्वास में कमी न होने दें। धन लाभ होने की पूर्ण संभावना रहेगी।
• शुभ अंक: 4
• शुभ रंग: नारंगी
सिंह राशि (Leo)
आज आपके द्वारा की गई सहायता किसी को मदद पहुंचा सकती है। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज धन संबंधी मसला हल हो सकता है। व्यवसाय और नौकरी के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
• शुभ अंक: 2
• शुभ रंग: सिल्वर
कन्या राशि (Virgo)
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। फिजूल खर्ची हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
• शुभ अंक: 9
• शुभ रंग: लाल
तुला राशि (Libra)
आज आपको पैसा चुकाने में दिक्कत हो सकती है। दिन के शुरुआती दौर में मानसिक प्रताड़ना का शिकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर लापरवाही न करें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। लेन-देन और वित्तीय मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
• शुभ अंक: 3
• शुभ रंग: गोल्डन
वृश्चिक राशि (Scorpio)
शरीर के किसी अंग में अचानक दर्द हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। कई लोग आज आपसे मिलने आ सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। दिन की शुरुआत में आज आप काफी व्यस्त रह सकते हैं। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं।
• शुभ अंक: 5
• शुभ रंग: केसरी
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज नशे की लत से दूर रहें। किसी कीमती वस्तु के गुम होने का खतरा रहेगा। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी। आज आप किसी पुरानी बीमारी से बाहर निकल सकते हैं। व्यवसाय के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।
• शुभ अंक: 2
• शुभ रंग: सफेद
मकर राशि (Capricorn)
आज भाग्य पर निर्भर न रहें। सेहत के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप किसी के बहकावे में आ सकते हैं। आज किसी को पैसे उधार न दें। पारिवारिक जिम्मेदारियां आपको मानसिक तनावग्रस्त बना सकती हैं। वैवाहिक जीवन में अनबन रह सकती है।
• शुभ अंक: 2
• शुभ रंग: हरा
कुंभ राशि (Aquarius)
आज आपके कार्य की सराहना हो सकती है। धन की बचत को लेकर घर का कोई बड़ा सदस्य आज आपको उपदेश दे सकता है। आज के दिन आप फिजूल खर्ची कर सकते हैं। आज आपसे कोई आर्थिक मदद की मांग कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शाम के समय आपसे मिलने कोई अहम शख्स आ सकता है।
• शुभ अंक: 8
• शुभ रंग: भूरा
मीन राशि (Pisces)
आज आप किसी से मिलने का प्लान बना सकते हैं। पैसा खर्च होने की संभावना रहेगी। आज आप विलास की सामग्री पर धन खर्च कर सकते हैं। बच्चे धन की मांग कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप किसी के पचड़े में न पड़ें।
• शुभ अंक: 6
• शुभ रंग: सफेद
ज्योतिषाचार्य : पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर : 94187 45356




