आज ग्रहों के संकेत 12 राशियों के लिए अलग-अलग तस्वीर दिखा रहे हैं। कहीं धन लाभ और कारोबार में मुनाफे के योग हैं तो कहीं तनाव, खर्च और रिश्तों में खटास दिन का मजा बिगाड़ सकती है।
मेष राशि
आज आप सौंदर्य से जुड़ी चीजों पर धन खर्च कर सकते हैं। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। पूजा-पाठ या हवन आदि का आयोजन भी हो सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, हालांकि जीवनसाथी का स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकता है। घर की जरूरतों पर धन खर्च होने की संभावना है।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : फिरोजी | उपाय : संकट मोचन हनुमान अष्टक का पाठ करें।
वृष राशि
आज कार्यों में कई अड़चनें उत्पन्न हो सकती हैं। शरीर के किसी अंग में अचानक दर्द हो सकता है। दूसरों पर धन खर्च करना पड़ सकता है। व्यावसायिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। काम का बोझ बना रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं भी हो सकती हैं।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : भगवा | उपाय : श्री राम स्तुति का पाठ करें।
मिथुन राशि
आज अचानक समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। व्यावसायिक दृष्टि से दिन अनुकूल नहीं रहेगा। व्यर्थ की यात्राएं हो सकती हैं और स्वभाव में चिड़चिड़ापन देखने को मिल सकता है। कर्जदार परेशान कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी विवाद की स्थिति बन सकती है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : पीला | उपाय : नहाने के पानी में हल्दी डालकर स्नान करें।
कर्क राशि
आज आर्थिक लाभ होने की संभावना है। कोई अटका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। दफ्तर की परेशानियों को हल करने के लिए मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्य के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। तनाव कम करने का प्रयास करें।
शुभ अंक : 8 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : घर के पूजा स्थल को बार-बार न बदलें।
सिंह राशि
सेहत पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। व्यापार में अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है। आप अपने कारोबार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास करेंगे। हालांकि कार्य के प्रति लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। शाम को किसी दोस्त के साथ बाहर घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : स्लेटी | उपाय : गाय को चारा खिलाएं।
कन्या राशि
आज आपका स्वभाव अच्छा रहेगा। दान-पुण्य के कार्य कर सकते हैं। परिवार वाले छोटी-सी बात को बड़ा मुद्दा बना सकते हैं। जीवनसाथी का खराब स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में कोई व्यक्ति आपके साथ धोखा कर सकता है।
शुभ अंक : 5 | शुभ रंग : गाजरी | उपाय : किसी महिला को सफेद रंग के वस्त्र दान करें।
तुला राशि
आज आप माता-पिता को अनदेखा कर सकते हैं। दूसरों के बहकावे में आने से परेशानी हो सकती है। कोई जरूरतमंद आपके दरवाजे पर मदद के लिए आ सकता है। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। झूठी उम्मीदों के भरोसे न रहें।
शुभ अंक : 7 | शुभ रंग : चॉकलेटी | उपाय : इमली के पेड़ को जल दें।
वृश्चिक राशि
कोई भी औषधि अपने आप न लें। आज कई लोगों से मुलाकात हो सकती है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। लोग आपसे सलाह ले सकते हैं। धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। दांपत्य जीवन में थोड़ी अनबन संभव है।
शुभ अंक : 9 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
धनु राशि
आज आपका ऊर्जा स्तर ऊंचा रहेगा। पिता से अनबन और छोटी-छोटी बातों को लेकर नाराजगी हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। नौकरी के इंटरव्यू के लिए दिन अच्छा है। खुशमिजाज रहने का प्रयास करें।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : सफेद | उपाय : ॐ का उच्चारण करें।
मकर राशि
आकस्मिक मुनाफा हो सकता है। किसी नई परियोजना को शुरू करने से पहले अच्छी तरह जांच कर लें। शाम के समय मेहमान का आगमन हो सकता है और कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। यात्रा के दौरान सचेत रहने की जरूरत है। चोट से सावधान रहें।
शुभ अंक : 6 | शुभ रंग : लाल | उपाय : काजू से बनी मिठाई गरीब बच्चों में बांटें।
कुंभ राशि
तनाव और मतभेद आपको चिड़चिड़ा बना सकते हैं। धन लाभ होने की संभावना है और व्यवसाय की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। छोटी-मोटी यात्राएं हो सकती हैं। चोट आदि से बचें। कोई व्यक्ति आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है।
शुभ अंक : 4 | शुभ रंग : पीला | उपाय : गाय की सेवा करें।
मीन राशि
मातृ पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। आज आप उम्मीदों पर खरे उतर सकते हैं और अपना वादा निभाने में सफल रहेंगे। आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई आपको उपहार दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
शुभ अंक : 2 | शुभ रंग : हरा | उपाय : हरे रंग की कांच की बोतल में पानी भरकर धूप में रखें और बाद में उस जल से स्नान करें।
