HomeHimachalकपड़े प्रैस कर रहा था एक व्यक्ति, अचानक तार शॉर्ट होने से...

कपड़े प्रैस कर रहा था एक व्यक्ति, अचानक तार शॉर्ट होने से लगा करंट, दर्दनाक मौत

करंट लगते ही वह अचेत होकर गिर गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान बिजली में लगा उनके फोन के चार्जर में भी जोरदार विस्फोट हुआ।

शिलाई :  जिला सिरमौर की दुर्गम रोनहाट उपतहसील में एक दुखद हादसा हुआ है, जहां प्रैस की तार शॉर्ट सर्किट होने से 49 वर्षीय एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान फकीरचंद (49) पुत्र कालिया निवासी कफोटी उपतहसील रोनहाट के रूप में हुई है। यह घटना गत वीरवार रात उस समय हुई, जब फकीरचंद कपड़ों पर प्रैस करने के लिए बिजली से लगा रहे थे।

इसी दौरान अचानक तार शॉर्ट सर्किट हो गई और उन्हें जोरदार करंट लगा। करंट लगते ही वह अचेत होकर गिर गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान बिजली में लगा उनके फोन के चार्जर में भी जोरदार विस्फोट हुआ।

ये भी पढ़ें:  उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का सिरमौर प्रवास तय, 29 को इस कार्यक्रम में करेंगे शिकरत

गंभीर हालत में उनके परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए शिलाई अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। शिलाई अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें आधिकारिक तौर पर मृत घोषित कर दिया।

शुक्रवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और जरूरी कार्रवाई पूरी करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

शिलाई के एसडीएम जसपाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को तत्काल राहत के तौर पर 25 हजार रुपए की फौरी सहायता राशि जारी कर दी गई है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर : ड्रा के बाद आरक्षण की तस्वीर साफ, नाहन और पांवटा साहिब में इन वार्डों का आरक्षण तय, जानें किसे मिला मौका
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More