HomeHimachalSirmaurयुवा महोत्सव में नाहन कॉलेज के इन प्रतिभागियों ने किया शानदार प्रदर्शन,...

युवा महोत्सव में नाहन कॉलेज के इन प्रतिभागियों ने किया शानदार प्रदर्शन, जीते कई पुरस्कार

इस युवा महोत्सव की मेजबानी स्वयं नाहन महाविद्यालय ने की, जिसका नेतृत्व प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने किया। महाविद्यालय के 14 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

नाहन : डॉ. वाईएस परमार पीजी कॉलेज नाहन ने हाल ही में संपन्न हुए राज्यस्तरीय अंतर-महाविद्यालय हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय युवा महोत्सव-2025 में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

युवा महोत्सव की मेजबानी स्वयं नाहन महाविद्यालय ने की, जिसका नेतृत्व प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने किया। महाविद्यालय के 14 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

ग्रुप वन समिति की समन्वयक प्रो. रीना चौहान ने बताया कि छात्रों ने अपनी कला और ज्ञान का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार झटके हैं।

वाग्मिता में बीए द्वितीय वर्ष की शीतल ने द्वितीय स्थान, कार्टून एक्टिविटी में बीए तृतीय वर्ष के सत्यम, पेंटिंग में बीए प्रथम वर्ष की एकता और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सुनील, नवीन और पायल की जोड़ी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

ये भी पढ़ें:  शिमला में 20 जनवरी 2025 तक रहेगी ये ट्रैफिक व्यवस्था, जानिए क्या है प्लान

प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने इस सफलता के लिए विजेताओं, ग्रुप वन समिति समन्वयक प्रो. रीना चौहान, सदस्य प्रो. रजत, प्रो. ट्विंकल, प्रो. अनीता, प्रो. दिव्या, प्रो. जय चंद, लैब अटेंडेंट बचना राम समेत समस्त महाविद्यालय परिवार को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों को महाविद्यालय के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में भी पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. विवेक नेगी, डॉ. यशपाल, प्रो. भारती, डॉ. पंकज चांडक और प्रो. प्रवेश मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  Himachal: सरकार के निर्देश, करुणामूलक आधार पर आवेदकों का डाटा प्रस्तुत करें अधिकारी 
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More