HomeAasthaराशिफल 1 मार्च 2026: पंचांग और शुभ मुहूर्त के साथ जानें अपना...

राशिफल 1 मार्च 2026: पंचांग और शुभ मुहूर्त के साथ जानें अपना किस्मत कनेक्शन, कैसी रहेगी आपकी दिनचर्या

आज का पंचांग | 1 मार्च 2026 तिथि: त्रयोदशी नक्षत्र: पुष्य करण: कौलव पक्ष: शुक्ल योग: शोभन वार: रविवार

आज का पंचांग | 1 मार्च 2026
तिथि: त्रयोदशी
नक्षत्र: पुष्य
करण: कौलव
पक्ष: शुक्ल
योग: शोभन
वार: रविवार
आज का शुभ मुहूर्त:
08:14am-12:33pm
12:33pm-04:51pm
राहुकाल: 04:51pm-06:17pm
अभिजीत मुहूर्त: 12:10pm-12:56pm
दिशाशूल: पश्चिम

मेष राशि
आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। अपनी मांसपेशियों को आराम देने के लिए तेल से मालिश करें। अपने गुस्से पर काबू रखें। आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। लोगों के बीच रहकर सबका सम्मान करना आपको आता है, इसलिए आप भी सबकी नजरों में अच्छी छवि बना पाते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: आसमानी नीला
उपाय: मछलियों को चारा खिलाएं।

वृष राशि
आज शरीर के किसी अंग में दर्द हो सकता है। शारीरिक मेहनत हो सकती है। आज सुरक्षित परियोजनाओं में निवेश करें। व्यावसायिक और पारिवारिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अपनी सेहत पर ध्यान दें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: पीला
उपाय: आज किसी दिव्यांग की मदद करें।

मिथुन राशि
दूसरों की इच्छाएं आपकी अपना ख्याल रखने की इच्छा से टकराएंगी- अपने जज्बात को बांधे नहीं और वे काम करें जिससे आपको सुकून मिले। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलाएगा। दोस्त और पारिवारिक मित्र आपका उत्साह बढ़ाएंगे। दूसरों की दखल अंदाजी गतिरोध पैदा कर सकती है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: स्लेटी
उपाय: काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

कर्क राशि
आज आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कोई लापरवाही आज महंगी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं। घरेलू मामलों पर ध्यान देने की जरूरत रहेगी। खर्च अधिक होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गेहुआ
उपाय: सतनाजा दान करें।

ये भी पढ़ें:  पच्छाद के श्री भूरशिंग महादेव मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा संपन्न, हजारों ने किया भक्ति रसपान

सिंह राशि
आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। कोई बेहतरीन नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलाएगा। सावधान रहें, क्योंकि प्यार में पड़ना आज के दिन आपके लिए दूसरी कठिनाइयां खड़ी कर सकता है। खाली वक्त आज व्यर्थ की बहसों में खराब हो सकता है, जिससे दिन के अंत में आपको खिन्नता होगी।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: भूरा
उपाय: सफेद या भूरे रंग की गाय को गुड़ वाली रोटी खिलाएं।

कन्या राशि
आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज आप जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने और उनको कहीं घुमाने ले जाने का प्लान करेंगे। वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बाद एक-दूसरे के प्यार को सराहने का यह सही दिन है। बेरोजगारों को नौकरी न मिलने का मलाल हो सकता है। आपको अपने प्रयास बढ़ाने की जरूरत है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय: पीपल की सेवा करें।

तुला राशि
रचनात्मक काम आपको सुकून देगा। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। आज आप अपने किसी वादे को पूरा नहीं कर पाएंगे, जिसकी वजह से आपका प्रेमी आपसे नाराज हो जाएगा। लघु व्यवसाय करने वाले इस राशि के जातकों को आज घाटा हो सकता है। हालांकि आपको घबराने की जरूरत नहीं है, अगर आपकी मेहनत सही दिशा में है तो आपको अच्छे फल अवश्य मिलेंगे। आपका खाली समय आज मोबाइल या टीवी देखने में बर्बाद हो सकता है।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: चंद्रमा की पूजा करें।

ये भी पढ़ें:  राशिफल: आपका गुड लक चमकेगा या बिगड़ेगा काम, यहां जानें क्या है समाधान

वृश्चिक राशि
गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आई हैं। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। आपका प्रेमी या प्रेमिका आज बहुत गुस्से में नजर आ सकते हैं, इसकी वजह उनके घर की स्थिति होगी। अगर वे गुस्से में हैं तो उन्हें शांत करने की कोशिश करें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सिंदूरी
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि
आज आपकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहने वाली है। घरेलू जिंदगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। फिजूल खर्ची हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: लाल
उपाय: पीला हलवा बनाकर गरीबों में बांट दें।

मकर राशि
आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। जिन लोगों ने लोन लिया था, आज उन्हें इसे चुकाने में दिक्कतें आ सकती हैं। घरेलू काम थका देने वाला होगा और इसलिए मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। कोई आध्यात्मिक गुरु या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। अपने जीवनसाथी की किसी छोटी बात को लेकर बोले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: आज किन्नरों की सेवा करें।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल 31 जनवरी 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन, जानें गुड लक, शुभ मुहूर्त और पंचांग

कुंभ राशि
खुद अपना इलाज करने से बचें। खर्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। पारिवारिक सदस्यों की मदद आपकी जरूरतों का ख्याल रखेगी। आज किए गए निवेश काफी फायदेमंद साबित होंगे, लेकिन आपको भागीदारों से विरोध का सामना करना पड़ सकता है। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन अच्छा है।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
उपाय: तामसिक चीजों का त्याग करें।

मीन राशि
खुद को ज्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। ऐसे काम करें जिनसे आपको खुशी मिले, लेकिन दूसरों के मामलों में दखल अंदाजी से बचें। अपने प्रिय की ईमानदारी पर शक न करें। इस राशि के लोगों को आज अपने आप को समझने की जरूरत है।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: मिट्टी का खाली घड़ा ढक्कन सहित चलते पानी में विसर्जित करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More