होमHimachalBilaspurनलवाड़ी मेला– 2026 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए 2, 3 व 5...

नलवाड़ी मेला– 2026 की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए 2, 3 व 5 को ओपन ऑडिशन

सांस्कृतिक संध्याओं के लिए उन्हीं कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो ऑडिशन प्रक्रिया में भाग लेंगे। कलाकार ऑडिशन के दिन ही मौके पर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। चयनित कलाकारों को यात्रा भत्ता, मानदेय अथवा पारिश्रमिक देय नहीं होगा।

बिलासपुर : राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला– 2026 की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने के इच्छुक कलाकारों के लिए इस वर्ष ओपन ऑडिशन 2, 3 और 5 मार्च को आयोजित किए जाएंगे। मेला कमेटी अध्यक्ष एवं डीसी बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि मेला 17 मार्च से 23 मार्च 2026 तक आयोजित किया जाएगा। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए उत्कृष्ट कलाकारों का चयन पारदर्शी एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के माध्यम से होगा।

उन्होंने बताया कि जिले के वे प्रतिभागी जो मेले में सिंगिंग, बॉलीवुड डांस, वेस्टर्न डांस सहित अन्य सांस्कृतिक विधाओं में प्रस्तुति देना चाहते हैं, वे निर्धारित तिथियों पर ऑडिशन में भाग ले सकते हैं। 2 मार्च को बिलासपुर सदर और श्री नैना देवी जी उपमंडल के कलाकारों के ऑडिशन आयोजित होंगे, जबकि 3 मार्च को घुमारवीं और झंडूता उपमंडल के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अतिरिक्त 5 मार्च को हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों से आने वाले कलाकारों के लिए विशेष ओपन ऑडिशन रखा गया है, ताकि प्रदेशभर की प्रतिभाओं को मंच मिल सके।

ये भी पढ़ें:  हाईकोर्ट के आदेशों पर बिजली सप्लाई काटने गए कर्मचारियों से हाथापाई, जान से मारने की दी धमकी, 3 पर केस

डीसी ने स्पष्ट किया कि सांस्कृतिक संध्याओं के लिए उन्हीं कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी, जो ऑडिशन प्रक्रिया में भाग लेंगे। कलाकार ऑडिशन के दिन ही मौके पर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। चयनित कलाकारों को यात्रा भत्ता, मानदेय अथवा पारिश्रमिक देय नहीं होगा। उन्होंने यह भी बताया कि जिन कलाकारों को आकाशवाणी और दूरदर्शन से मान्यता प्राप्त है और जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय अथवा राज्य स्तरीय मेलों में प्राइम टाइम या स्टार नाइट में प्रस्तुति दी है, उनका ऑडिशन नहीं लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल: पत्नी की हत्या कर पति ने फंदा लगाकर दे दी जान, इलाके में सनसनी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More