HomeHimachalChambaविधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने धुलारा में आयोजित शिव नुआला में...

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने धुलारा में आयोजित शिव नुआला में लिया हिस्सा

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महादेव शिव-शंकर से प्रार्थना की।

चंबा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भटियात नुआला कमेटी द्वारा गत सांय धुलारा में आयोजित शिव नुआला में भाग लिया।

विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महादेव शिव-शंकर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि शिव नुआले को लोग बड़ी श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ निजी एवं सामूहिक रूप से आयोजित करते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने भटियात नुआला कमेटी को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपनी ऐच्छिक निधि से 2 लाख 11 हजार की धनराशि उपलब्ध करवाने का भी ऐलान किया।

इस दौरान कुलदीप सिंह पठानिया को आयोजन समिति द्वारा शाल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

ये भी पढ़ें:  आस्था : 9 माह में महामाया श्री बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में चढ़ा 12.49 करोड़ का चढ़ावा

इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम कृष्ण चंद, एसडीएम पारस अग्रवाल, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अध्यक्ष भटियात नुआला कमेटी मदनलाल, सचिव मानसिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More