HomeRashifalराशिफल 7 मार्च 2026: जानिए आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और सभी...

राशिफल 7 मार्च 2026: जानिए आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का हाल

तिथि:चतुर्थी नक्षत्र:चित्रा करण:बालव पक्ष:कृष्ण योग:वृद्धि वार:शनिवार

आज का पंचांग | 7 मार्च 2026
तिथि: चतुर्थी
नक्षत्र: चित्रा
करण: बालव
पक्ष: कृष्ण
योग: वृद्धि
वार: शनिवार
आज का शुभ मुहूर्त:
08:09am-09:37am
12:52pm-04:54pm
राहुकाल: 09:37am-11:04am
अभिजीत मुहूर्त: 12:09pm-12:55pm
दिशाशूल: पूर्व

मेष राशि
आज किसी अज्ञात स्रोत से आपको पैसा मिल सकता है। प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने की संभावना रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आज आप यात्रा का पूर्ण सुख प्राप्त कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
उपाय: शरीर पर तांबा या सोना धारण करें।

वृष राशि
आज किसी दोस्त के साथ गलतफहमी अप्रिय हालत खड़ी कर सकती है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच-विचार कर दोनों पक्षों की जांच करें। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। धन लाभ होने की संभावना रहेगी। शाम के समय थोड़ा मानसिक तनावग्रस्त रह सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: आज सूर्य देव की पूजा करें।

मिथुन राशि
आज आप अपना स्वार्थ निकालने के लिए दूसरों को बेवकूफ बना सकते हैं। आज किसी से फालतू बहस बाजी न करें। स्वास्थ्य नरम गरम रह सकता है। अध्यात्म की ओर जुड़ने का प्रयास करें। सही निर्णय लेने की वजह से आप अपनी आर्थिक परेशानियों से बाहर निकल सकते हैं। प्रेम प्रसंग में जल्दबाजी न करें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: भगवा
उपाय: शिवलिंग पर केसर वाला दूध चढ़ाएं।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 30 July: आपकी राशि के लिए आज क्या है बड़ी बात, मेष से मीन तक जानें पूरा हाल

कर्क राशि
स्वास्थ्य के विषय में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। आज आप अपने कार्य के प्रति लापरवाही कर सकते हैं। व्यवसाय की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मनमुटाव रह सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: केसरिया
उपाय: आज तांबे का सिक्का चलते पानी में विसर्जित करें।

सिंह राशि
आज नकारात्मक ऊर्जा को अपने ऊपर हावी न होने दें। आज आप किसी को तोहफा दे सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आज आप अपने आत्मविश्वास के कारण कई बड़ी परेशानियों से बाहर निकल सकते हैं। आज कोई आपके भरोसे को भी तोड़ सकता है।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हल्दी
उपाय: आज कच्ची हल्दी को चलते पानी में विसर्जित करें।

कन्या राशि
खानपान की चीजों पर संयम बरतने की आवश्यकता रहेगी। आज आप भावनात्मक तरीके से निर्णय लेने में सक्षम होंगे। वेबसाइट से धन लाभ होने की संभावना होगी। आज आपके कार्य की जमकर तारीफ होगी। यात्रा करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: जामनी
उपाय: आज कुमारी कन्याओं को केसर बादाम वाली खीर खिलाएं।

ये भी पढ़ें:  आज का राशिफल: कार्यक्षेत्र पर मान-सम्मान मिलेगा या बढ़ेगी परेशानी! मेष से मीन तक जानें अपनी राशि का हाल

तुला राशि
सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सौंदर्य की चीजों पर धन खर्च हो सकता है। यात्रा का योग बना रहेगा। शत्रु आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आज अपने स्वभाव को चिड़चिड़ा न होने दें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: सलेटी
उपाय: एक नारियल अपने ऊपर से घुमाकर चलते पानी में विसर्जित करें।

वृश्चिक राशि
सोच को सकारात्मक रखें। आज किसी सट्टेबाजी से मुनाफा हो सकता है। स्वास्थ्य नरम गरम रहेगा। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। आज आप किसी से बहस बाजी कर सकते हैं। किसी से आर्थिक मदद मांगनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र पर ध्यानपूर्वक कार्य करें।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: चेरी
उपाय: आज पार्वती मंगल स्त्रोत का पाठ करें।

धनु राशि
आज आपका आत्मविश्वास बढ़-चढ़कर रहेगा। आज आप अपनी परेशानियों को दरकिनार करेंगे। शाम के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी। आज आपसे कोई सलाह ले सकता है। आज आप किसी दोस्त या प्रेमिका के साथ बाहर घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: सफेद
उपाय: लक्ष्मी नारायण मंदिर में पीले रंग की चीजों का दान करें।

ये भी पढ़ें:  Aaj Ka Rashifal 31 July 2026: किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल

मकर राशि
आज आपका सपना हकीकत में बदल सकता है। उत्साह को आज काबू में रखें। दिन के समय धन लाभ होने की संभावना रहेगी। विलास की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। नौकरी और व्यवसाय से प्रचुर लाभ होने की संभावना रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिहाज से भी आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: मेहंदी
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।

कुंभ राशि
धैर्य बनाए रखें, आज आपको सफलता अवश्य मिलेगी। व्यवसाय के हिसाब से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। निवेश किया हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है। आज आप हर बुरे वक्त से बाहर निकल सकते हैं। शाम के समय धन खर्च होने की संभावना रहेगी।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: आसमानी नीला
उपाय: चार बादाम और एक पानी वाला नारियल चलते पानी में विसर्जित करें।

मीन राशि
आज आप अपने हालातों पर पकड़ बनाने में सक्षम होंगे। व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में आज आप अच्छा कर पाएंगे। सामाजिक मेलजोल बना रहेगा। मान-सम्मान में इजाफा होगा। शाम के समय आप बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: प्याज या लहसुन की गांठ को चलते पानी में विसर्जित करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश शर्मा भारद्वाज
संपर्क नंबर 94187 45356

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More