HomeAasthaमुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने परिवार सहित त्रिवेणी संगम में किया पवित्र स्नान

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने परिवार सहित त्रिवेणी संगम में किया पवित्र स्नान

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को प्रयागराज महाकुुंभ में अपने परिवार के सदस्यों के साथ त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया. इस अवसर पर उन्होंने पूजा-अर्चना भी की.

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकुंभ हमारी समृद्ध संस्कृति, आस्था और विश्वास को प्रतिबिंबित करता है. उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही भारतीय संस्कृति सम्पूर्ण विश्व में विशिष्ट स्थान रखती है और इतिहास के पन्नों में यह बात प्रमाणित है. इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की.

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान भी इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के इस कारागार में जेल वार्डर पर हमला, बीचबचाव करने आए हवलदार को भी पीटा, 5 बंदियों पर केस
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More