HomeHimachalमृत शिशु के जन्म या जन्म के तुरंत बाद मृत्यु पर 60...

मृत शिशु के जन्म या जन्म के तुरंत बाद मृत्यु पर 60 दिन का मातृत्व अवकाश

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सरकार ने इस निर्णय पर मुहर लगा दी है. सरकार की ओर से ये निर्णय इसलिए लिया गया है, ताकि ऐसी दुखद परिस्थितियों में शारीरिक और भावनात्मक रूप से उभरने का मौका मिल सके.

शिमला : प्रदेश सरकार ने सरकारी सेवा के क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को विशेष मातृत्व अवकाश देने का फैसला लिया है. प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सरकार ने इस निर्णय पर मुहर लगा दी है. इसके तहत सरकार ने उन महिलाओं के लिए 60 दिन का विशेष मातृत्व अवकाश देने की पहल की है, जो मृत शिशु को जन्म देती हैं या जन्म के तुरंत बाद बच्चे को खो देती हैं.

वर्तमान में सरकारी सेवा में कार्यरत महिला जिसके दो से कम जीवित बच्चे हैं, वह प्रसव होने पर 180 दिनों के मातृत्व अवकाश की हकदार हैं. हाल ही में घोषित विशेष मातृत्व अवकाश केवल मृत शिशु या नवजात शिशु की मृत्यु के मामलों में ही शर्तों पर ही लागू होगा. यह अवकाश केवल अधिकृत अस्पतालों में प्रसव के लिए ही लिया जा सकता है.

ये भी पढ़ें:  तेंदुए की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, बाड़े के भीतर धारदार हथियार से काटे थे नाखून, दो गिरफ्तार

सरकार की ओर से ये निर्णय इसलिए लिया गया है, ताकि ऐसी दुखद परिस्थितियों में शारीरिक और भावनात्मक रूप से उभरने का मौका मिल सके. यह कदम कर्मचारी कल्याण, नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपने महिला कर्मचारियों के लिए स्वस्थ कार्य-जीवन संतुलन को बढ़ावा देने के लिए सरकार का प्रयास है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More