मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीं श्री परशुराम जयंती की शुभकामनाएं

0

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने श्री परशुराम जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री परशुराम की बुद्धिमता, साहस और प्रतिबद्धता के गुण अनुकरणीय हैं। उन्होंने कहा कि उनकी शिक्षाएं, न्यायप्रियता और आत्म अनुशासन के मूल्य आज भी प्रेरक हैं।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्री परशुराम के गुणों पर चलकर हम आध्यात्मिक और समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में दिसंबर 2025 तक 72 मेगावाट सौर ऊर्जा का होगा उत्पादन : मुख्यमंत्री