HomeAasthaश्री चिंतपूर्णी दर्शनार्थ संकल्प पद यात्रा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश...

श्री चिंतपूर्णी दर्शनार्थ संकल्प पद यात्रा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

उप मुख्यमंत्री ने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका और माता रानी से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस प्रमुख श्रद्धा-केंद्र के समग्र विकास को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

ऊना : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंगलवार को डेरा बाबा श्री रुद्रानंद जी आश्रम के अधिष्ठाता श्री हेमानंद महाराज द्वारा माता श्री चिंतपूर्णी जी के लिए निकाली गई दर्शनार्थ संकल्प पद यात्रा में शामिल हुए। यह पावन पद यात्रा श्री हेमानंद महाराज के गद्दी पर विराजमान होने से पूर्व माता रानी के आशीर्वाद-अर्चन के उद्देश्य से आयोजित की गई।

उप मुख्यमंत्री, हेमानंद महाराज जी की अगुवाई में निकाली गई इस पद यात्रा में श्रद्धालुओं के साथ सहभागी बने। इस अवसर पर उन्होंने ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 सुग्रीवानंद महाराज जी को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन बबलू भी पद यात्रा में उपस्थित रहे। पद यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और ‘जय माता दी’ के गगनभेदी जयघोष से समूचा क्षेत्र भक्तिमय भावों से सराबोर हो उठा।

ये भी पढ़ें:  नादौन-हमीरपुर-घुमारवीं-दिल्ली वॉल्वो बस सेवा का शुभारंभ, सीएम ने दिखाई हरी झंडी

इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका और माता रानी से प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस प्रमुख श्रद्धा-केंद्र के समग्र विकास को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए इसके भव्य भवन निर्माण एवं समग्र विकास के लिए लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से कार्य किए जा रहे हैं।

श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं, सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं और दिव्य दर्शन का अनुभव प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके साथ ही आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, सुविधाओं के विस्तार और धार्मिक पर्यटन को सशक्त करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में हादसा : पिकअप खाई में गिरने से 26 साल के युवक की गई जान, चालक घायल, बैक करते वक्त गिरा वाहन
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More