HomeHimachalMandiवॉयस ऑफ शिवरात्रि प्रतियोगिता के लिए शुरू हुए ऑडिशन, 80 कलाकारों ने...

वॉयस ऑफ शिवरात्रि प्रतियोगिता के लिए शुरू हुए ऑडिशन, 80 कलाकारों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

अतिरिक्त उपायुक्त मंडी गुरसिमर सिंह ने बताया कि 4 फरवरी को बल्ह, सरकाघाट, पधर और जोगिंद्रनगर उपमंडलों और 5 फरवरी को करसोग, गोहर, सुंंदरनगर और थुनाग उपमंडलों के ऑडिशन लिए जाएंगे।

मंडी : अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव- 2026 के अंतर्गत वॉयस ऑफ शिवरात्रि प्रतियोगिता के लिए ऑडिशन शुरू हो गए हैं। मंगलवार को ऑडिशन में मंडी सदर, कोटली, बालीचौकी और धर्मपुर उप मंडलों के 80 कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अतिरिक्त उपायुक्त मंडी गुरसिमर सिंह ने बताया कि 4 फरवरी को बल्ह, सरकाघाट, पधर और जोगिंद्रनगर उपमंडलों और 5 फरवरी को करसोग, गोहर, सुंंदरनगर और थुनाग उपमंडलों के ऑडिशन लिए जाएंगे।

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि ऑडिशन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का चयन निर्धारित जजों के आकलन के आधार पर मेरिट अनुसार किया जाएगा और चयनित कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव- 2026 के दौरान आयोजित वॉयस ऑफ शिवरात्रि में भाग लेने और सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि 6 फरवरी को मंडी के अलावा अन्य जिलों के कलाकारों के गायन के ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे, जबकि 7 फरवरी को मंडी सहित अन्य जिलों के डांस ऑडिशन होंगे।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के डा. राजन सिंह ने संभाली उपनिदेशक आयुष विभाग मंडी जोन की कमान

उन्होंने बताया कि वॉयस ऑफ शिवरात्रि प्रतियोगिता के विजेता को 51 हजार रुपये, प्रथम उपविजेता को 31 हजार रुपये और द्वितीय उपविजेता को 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More