HomeAasthaहर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा महर्षि मार्कण्डेश्वर धाम, निकली भव्य शोभायात्रा,...

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा महर्षि मार्कण्डेश्वर धाम, निकली भव्य शोभायात्रा, विधायक सोलंकी ने पालकी को दिया कंधा

नाहन : वैशाखी पर्व के पावन अवसर पर शनिवार को महर्षि मार्कण्डेश्वर महादेव ढीमकी में पारंपरिक पालकी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया.

यह शोभायात्रा महर्षि मार्कण्डेश्वर के उद्गम स्थल बोहलियों मंदिर से आरंभ होकर ढीमकी महादेव मंदिर तक निकाली गई. शोभायात्रा में नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और पालकी को कंधा दिया.

इस मौके पर यात्रा मार्ग पर पालकी का भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे. इस दौरान पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव जयकारों से गूंज उठा. आयोजन के दौरान ये शोभायात्रा लोक सांस्कृतिक धुनों और भजन-कीर्तन के साथ जन-जन की आस्था का प्रतीक बनी. इस पावन मौके पर मंदिर में श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर मंगलमय जीवन की कामना की.

ये भी पढ़ें:  नाहन पहुंचे राज्य निर्वाचन आयुक्त, प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में दिए ये निर्देश

विधायक ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं
इस धार्मिक आयोजन के दौरान विधायक अजय सोलंकी ने जनता से संवाद भी किया और विभिन्न जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना. उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए. जबकि, कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया.

विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से न केवल सामाजिक समरसता बढ़ती है, बल्कि जनप्रतिनिधियों को भी जनता के बीच जाकर सीधे संवाद स्थापित करने का अवसर मिलता है. उन्होंने कहा कि मार्कण्डेश्वर महादेव के प्रति लोगों की अटूट आस्था और श्रद्धा है.

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के अनिल जस्टा का प्रो कबड्डी लीग में चयन, 78 लाख में U Mumba टीम का बने हिस्सा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More