HomeHimachalSirmaurखाकी पहनने का सपना लेकर पहुंचीं 600 महिला अभ्यर्थी, जानिए कितनों ने...

खाकी पहनने का सपना लेकर पहुंचीं 600 महिला अभ्यर्थी, जानिए कितनों ने क्लीयर किया ग्राउंड टेस्ट

यह भर्ती प्रक्रिया 20 फरवरी तक चलेगी. 14 फरवरी तक महिला अभ्यर्थी, जबकि 15 से 20 फरवरी तक पुरुष आरक्षी पदों के लिए शारीरिक प्रवीणता परीक्षा व शारीरिक मापदंड परीक्षा आयोजित की जा रही है.

नाहन|
पुलिस विभाग में आरक्षी पदों के लिए मंगलवार से भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई. भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन सैकड़ों की तादाद में महिला अभ्यर्थी खाकी वर्दी पहनना का सपना लेकर पहुंचीं. यह भर्ती प्रक्रिया 20 फरवरी तक चलेगी. 14 फरवरी तक महिला अभ्यर्थी, जबकि 15 से 20 फरवरी तक पुरुष आरक्षी पदों के लिए शारीरिक प्रवीणता परीक्षा व शारीरिक मापदंड परीक्षा आयोजित की जा रही है.

दरअसल, महिला व पुरुष के आरक्षी पदों के लिए यह शारीरिक प्रवीणता परीक्षा व शारीरिक माप दंड परीक्षा पुलिस उप महानिरीक्षक गुरु देव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है. नाहन के ऐतिहासिक चौगान और चंबा मैदान में मंगलवार को सैकड़ों महिला अभ्यर्थियों ने ग्राउंड में उतरकर अपना दमखम दिखाया.

ये भी पढ़ें:  दूसरे दिन भी बहाल नहीं हुआ एनएच 707, मौके पर डटा स्थानीय प्रशासन

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के पहले दिन कुल 814 महिला अभ्यर्थियों को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा एडमिट कार्ड जारी किए गए थे, जिनमें से कुल 600 महिला अभ्यर्थियों ने भाग लिया.

उन्होंने बताया कि शारीरिक प्रवीणता परीक्षा व शारीरिक माप दंड परीक्षा के दौरान कुल 600 महिला अभ्यर्थियों में से 165 ने यह परीक्षा पास की है, जबकि 434 महिला अभ्यर्थी यह परीक्षा पास करने में असफल रहीं. एक महिला अभ्यर्थी इस परीक्षा के दौरान चोटिल हुई है, जिसको यह परीक्षा पास करने का अवसर भर्ती के दौरान दिया जाएगा.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More