HomeHimachalसिरमौर में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला, बुरी तरह तोड़ी टांग, बाहर...

सिरमौर में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला, बुरी तरह तोड़ी टांग, बाहर निकलीं हड्डियां, मामले में 4 गिरफ्तार

इसके साथ-साथ उसके शरीर के कई हिस्सों में भी चोटें आई हैं। घायल व्यक्ति का नाहन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में 4 हमलावरों ने सुनियोजित ढंग से एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। हमलावरों ने व्यक्ति की इस कद्र टांग तोड़ी कि उसकी हड्डियां तक बाहर निकल आईं।

इसके साथ-साथ उसके शरीर के कई हिस्सों में भी चोटें आई हैं। घायल व्यक्ति का नाहन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। उधर, इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर ही 4 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला उपमंडल पांवटा साहिब के पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत सामने आया है। पुलिस के अनुसार यहां कोटड़ी व्यास में पुरानी रंजिश के चलते बसंत कुमार नाम के युवक पर स्थानीय निवासी राजेश, योगेश, धर्मवीर और कमल कुमार ने सुनियोजित तरीके से घेर कर उस पर हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें:  प्राकृतिक आपदाओं की त्वरित चेतावनी के लिए हिमाचल ने केंद्र से मांगे डॉप्लर रडार और 150 स्वचालित मौसम केंद्र

पुलिस के अनुसार इस घटना में बसंत कुमार की दाहिनी टांग में गहरी चोटें आई हैं। पुलिस की मानें तो शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने बसंत कुमार पर सरिया से हमला किया। इसके चलते उसकी टांग की हड्डियां तक बाहर निकल आईं और मांस लटक गया।

इतना ही नहीं बसंत की एक बाजू में भी फ्रैक्चर हुआ है। साथ-साथ उसके सिर व नाक आदि पर भी चोटें आई हैं। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घायल को तुरंत सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया। फिलहाल, घायल का यहां ईलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें:  उपायुक्त ने पुखरी में विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र समेत उप तहसील भवन के प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण

घटना के बाद तुरंत माजरा पुलिस हरकत में आई और देर रात ही मामले में पुलिस ने उपरोक्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम में एएसआई आशीष कुमार, हेडकांस्टेबल समीर, एचएचसी विपिन, आरक्षी चमन लाल, आरक्षी राहुल, आरक्षी अश्वनी, आरक्षी प्रेम, आरक्षी गुरदीप, एचएचजी भीम शामिल रहे।

पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि घायल युवक को मल्टीपल इंजरीज आई हैं, जो नाहन मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सोमवार को चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 28 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  नाहन कॉलेज में 'The Zeitgeist' की धूम, छात्रों ने दिखाया अपना बिजनेस टैलेंट
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More