HomeHimachalBilaspur7 प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी का मौका, भरे जाएंगे 300 पद, इस...

7 प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी का मौका, भरे जाएंगे 300 पद, इस दिन यहां पहुंचें

इस रोजगार मेले में प्रतिष्ठित सात औद्योगिक इकाइयों में लगभग 300 पदों के लिए कुशल, अर्धकुशल और आई.टी.आई. प्रशिक्षित उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

बिलासपुर: जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर 12 अगस्त, 2025 को लघु रोजगार मेले का आयोजन करेगा। इस रोजगार मेले में प्रतिष्ठित सात औद्योगिक इकाइयों में लगभग 300 पदों के लिए कुशल, अर्धकुशल और आई.टी.आई. प्रशिक्षित उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी बिलासपुर राजेश मेहता ने बताया कि इस मेले में सूरज फबरिक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड मैकेनिकल फिटर, इलेक्ट्रिशियन और फर्निस मेटलर के पदों के लिए ऐसे आई.टी.आई. पास अभ्यर्थियों का चयन करेगी, जिनकी आयु 30 वर्ष या इससे अधिक है।

इसी तरह बजाज कैपिटल इन्श्योरेन्स ब्रोककइंग लिमिटेड जहां सीनियर सेल्स इन्टर्न और सीनियर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव पदों के लिए 12वीं और स्नातक पास उम्मीदवारों का चयन करेगी। इसके लिए आयु 20 से 30 वर्ष हो। वहीं जीएम प्लाजा बिल्डिंग मोहाली पंजाब फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए दसवीं, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर और डिप्लोमा पास अभ्यर्थियों का चयन करेगी, जिनकी आयु 42 वर्ष तक हो।

ये भी पढ़ें:  UDID Cards to Be Issued to Persons with Disabilities in a Time-Bound Manner: DC

उन्होंने बताया कि लघु रोजगार मेले में शिवम इंस्टिट्यूट फॉर वोकशनल ट्रेनिंग घुमारवीं सोलर इंस्टॉलेशन के लिए बी.टेक. इलेक्ट्रीकल, आई.टी.आई. इलेक्ट्रिशन और आईटी फैकल्टी के पदों के लिए बी.सी.ए., पी.जी.डी.सी.ए. व एम.सी.ए. पास ऐसे उम्मीदवारों का चयन करेगी, जिनकी आयु 21 से 35 वर्ष तक हो।

इसी दौरान एस.आई.एस. सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड सिक्योरिटी गार्ड एवं सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पदों के लिए दसवीं पास अभ्यर्थियों का चयन करेगी, जिनकी आयु 19 से 40 वर्ष हो, ऊंचाई 168 से.मी. से अधिक और वजन 54 से 95 किलोग्राम तक हो।

ज्यूपिटर सोलरटेक प्राइवेट लिमिटेड, बद्दी, सोलन को एनएपीएस ट्रेनी पदों के लिए आई.टी.आई. पास युवाओं की जरूरत है, जिनकी आयु 18 से 21 वर्ष हो तो वहीं काम्पिटन्ट ऑटोमोबील लिमिटेड, नेक्सा को रिलेशनशिप मैनेजर के पदों के लिए किसी भी विषय में स्नातक पास उम्मीदवारों की जरूरत है। इसके लिए आयु 22 से 40 वर्ष तक हो।

ये भी पढ़ें:  68वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में हेड कांस्टेबल सचिन ने जीता सिल्वर मेडल

उन्होंने बिलासपुर जिला के इच्छुक अभ्यर्थियों से अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित रोजगार मेले में भाग लेकर लाभ उठाने का आह्वान किया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश के दूरभाष नंबर 01978-222450 पर संपर्क किया जा सकता है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More