HomeAasthaधगाना में 12 ज्योतिर्लिंग कथा के साथ श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ...

धगाना में 12 ज्योतिर्लिंग कथा के साथ श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ संपन्न, हजारों भक्तों ने लिया आशीर्वाद

कथा के दौरान सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, काशी विश्वनाथ, त्र्यंबकेश्वर, बैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वरम और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंगों की उत्पत्ति और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाएं सुनाई गईं।

नाहन : धगाना गांव में 7 फरवरी से शुरू हुआ श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ सोमवार को दसवें दिन 12 ज्योतिर्लिंगों की कथा के साथ संपन्न हो गया। व्यास पीठ से आचार्य पंडित मनीराम शर्मा ने भक्तों को कथा का श्रवण करवाया। सोमवार सुबह हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूर्णाहूति डाली। इसके बाद एक बजे कथा हुई और दोपहर से शाम तक विशाल भंडारा चला। दस दिन चले इस आयोजन में हजारों भक्तों ने कथा सुनकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।

धगाना गांव में श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन जगत राम ठाकुर, उनकी पत्नी बेलमंती देवी, पुत्र रणवीर ठाकुर और मोनी ठाकुर ने क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि के लिए करवाया। समापन पर आचार्य पंडित मनीराम शर्मा ने भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों की महिमा का विस्तार से वर्णन किया और बताया कि ये भगवान शिव के अनंत प्रकाश स्तंभ के प्रतीक हैं, जो भक्तों की रक्षा के लिए प्रकट हुए।

ये भी पढ़ें:  नाहन में सिरमौर भाजपा ने निकाली रोष रैली, लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

कथा के दौरान सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, केदारनाथ, भीमाशंकर, काशी विश्वनाथ, त्र्यंबकेश्वर, बैद्यनाथ, नागेश्वर, रामेश्वरम और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंगों की उत्पत्ति और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाएं सुनाई गईं। मंत्रोच्चारण के साथ 12 ज्योतिर्लिंग कथा के पूर्ण होने पर दस दिवसीय श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का विधिवत समापन हुआ। आयोजन के दौरान क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी रही और समापन अवसर पर भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

ये भी पढ़ें:  जन संकल्प रैली के लिए नाहन से मंडी रवाना हुई HRTC की 26 बसें, सिरमौर में प्रभावित होंगे कई रूट
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More