HomeHimachalभेड़ों गांव में लिंक रोड़, मातर में स्कूल भवन का लोकार्पण, चेक...

भेड़ों गांव में लिंक रोड़, मातर में स्कूल भवन का लोकार्पण, चेक डैम का शिलान्यास

इस मौके पर विधायक अजय सोलंकी का क्षेत्र में पहुंचने पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया.

नाहन : विधायक अजय सोलंकी ने मंगलवार को मातर भेड़ों पंचायत में भेड़ों से खैरवाला लिंक रोड़ और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मातर के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया. इसके साथ साथ उन्होंने जल संचयन ढांचे (चेक डैम) का भी शिलान्यास किया.

इससे पूर्व विधायक का क्षेत्र में पहुंचने पर ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सोलंकी ने कहा कि भेड़ों से खैरवाला लिंक रोड़ के निर्माण के लिए फॉरेस्ट क्लीयरेंस के साथ 6.50 लाख रुपए खर्च किए जा चुके हैं और सड़क को और चौड़ा करने के लिए 10 लाख रुपए का टेंडर जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें:  कोलर में बाप-बेटे पर जानलेवा हमला करने वाले 3 और आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, 2 गाड़ियां भी जब्त

यह सड़क स्थानीय निवासियों के लिए सुगम यातायात का मार्ग प्रशस्त करेगी। वहीं, भेड़ों गांव में बनने वाला चेक डैम 20 लाख रुपए की लागत से तैयार होगा. इससे किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिलेगी और जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा.

उन्होंने कहा कि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मातर के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया गया है. 73.37 लाख रुपए की लागत से बने इस भवन में 5 नए कक्ष बनाए गए हैं, जिससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

सोलंकी ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी. शिक्षा, सड़क और सिंचाई जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:  डीजल-पेट्रोल पर 60 पैसे की बढ़ोतरी जनता पर एक और आर्थिक प्रहार, टैक्स पर टैक्स लगाना सुक्खू सरकार की पहचान: बिंदल

इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आलोक जनवेजा सहित अन्य विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More