HomeHimachalSirmaurमहिला उद्यमियों को मिलेगा वित्तीय और विपणन मार्गदर्शन, नाहन में 20 को...

महिला उद्यमियों को मिलेगा वित्तीय और विपणन मार्गदर्शन, नाहन में 20 को होगी जिला स्तरीय कार्यशाला: रचित शर्मा

महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र नाहन रचित शर्मा ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को वित्तीय संसाधनों तक पहुंच, सरकारी योजनाओं की जानकारी और व्यवसायिक प्रबंधन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देना है। इस दौरान प्रतिभागियों को ऋण से संबंधित प्रक्रियाओं, बैंकिंग सेवाओं, बीमा, निधि प्रबंधन, विपणन और पैकेजिंग से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी।

नाहन : महिला उद्यमियों और एमएसएमई विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 20 फरवरी को खंड विकास अधिकारी नाहन कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। यह कार्यशाला सामाजिक समावेशन पहल परियोजना (RAMP) के अंतर्गत आयोजित हो रही है, जिसमें वित्तीय मार्गदर्शन, योजनाओं की जानकारी और विभिन्न विभागों के साथ संवाद का अवसर प्रदान किया जाएगा।

महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र नाहन रचित शर्मा ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को वित्तीय संसाधनों तक पहुंच, सरकारी योजनाओं की जानकारी और व्यवसायिक प्रबंधन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देना है। इस दौरान प्रतिभागियों को ऋण से संबंधित प्रक्रियाओं, बैंकिंग सेवाओं, बीमा, निधि प्रबंधन, विपणन और पैकेजिंग से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न विभागों और संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे, जो लाभार्थियों के प्रश्नों का समाधान करेंगे और उद्यम स्थापना व विस्तार से संबंधित आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब में दर्दनाक हादसा: ट्राले की चपेट में आने से 27 साल की युवती की मौत
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More