होमHimachalUnaउप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कांस्टेबल अमरीक सिंह को दी अंतिम विदाई,...

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कांस्टेबल अमरीक सिंह को दी अंतिम विदाई, पुलिस विभाग ने दी सशस्त्र सलामी

बीते कुछ समय से पीजीआई चंडीगढ़ में उनका उपचार चल रहा था। बीमारी से जूझते हुए उन्होंने अंतिम सांस ली।

हरोली : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री वीरवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांटे गांव निवासी कांस्टेबल अमरीक सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

उप मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात अमरीक सिंह का 21 अक्तूबर को निधन हो गया था। बीते कुछ समय से पीजीआई चंडीगढ़ में उनका उपचार चल रहा था। बीमारी से जूझते हुए उन्होंने अंतिम सांस ली।

अमरीक सिंह का अंतिम संस्कार स्वर्गधाम पालकवाह में किया गया। इस दौरान पुलिस विभाग की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर के रूप में सशस्त्र सलामी दी गई। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

ये भी पढ़ें:  पंजावर में अगले वर्ष से शुरू होंगी MBA की कक्षाएं, बस अड्डे के लिए 50 लाख देने की घोषणा

इस अवसर पर कमांडेंट फर्स्ट आईआरबीएन वनगढ़ डॉ. आकृति शर्मा, एएसपी ऊना अजय राणा, डिप्टी कमांडेंट अमित शर्मा एवं मनोज शर्मा, डीएसपी हरोली मोहन रावत, उप मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी बिन्नी मिन्हास सहित पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और सहकर्मी उपस्थित रहे।

सभी ने पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर दिवंगत अमरीक सिंह को श्रद्धांजलि दी। पुलिस जवानों ने नम आंखों से अपने साथी को अंतिम विदाई दी। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में परिजन भी मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, नारेबाजी करते हुए किया वॉकआउट
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More