Home Accident सड़क किनारे पैदल चल रहे राहगीर को तेज रफ्तार वाहन ने मारी...

सड़क किनारे पैदल चल रहे राहगीर को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, गई जान, चालक पर केस

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक की पहचान उवेंद्र पाल पुत्र बनवारी लाल, निवासी गांव मथाना, तहसील तिलार, जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

0

बरोटीवाला : पुलिस थाना बरोटीवाला के अंतर्गत सिक्का होटल के पास तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से सड़क किनारे चल रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायल को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बद्दी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति पैदल अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। इस बीच कंटेनर नंबर HR45E-8596 ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक की पहचान उवेंद्र पाल पुत्र बनवारी लाल, निवासी गांव मथाना, तहसील तिलार, जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें:  खाकी का मानवीय चेहरा, 3 साल के मासूम को मां से मिलवाया, 6 महीने बाद परिजनों से मिला पिंटू

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया हादसे की पुष्टि की है। इस मामले में पुलिस थाना बरोटीवाला में आरोपी चालक रणधीर, निवासी जिला करनाल, हरियाणा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।