होमHimachalUnaजिला ऊना में 43 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियां पुनरीक्षण के लिए...

जिला ऊना में 43 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियां पुनरीक्षण के लिए जारी : DC

ऊना : जिला ऊना में पुनर्गठित/नवगठित व विभाजन में सम्मिलित 43 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य आरंभ कर दिया गया है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना ने इन सभी पंचायतों की प्रारंभिक मतदाता सूचियां जारी कर दी हैं।

दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करने की प्रक्रिया
उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल तक पुनरीक्षण अधिकारी के समक्ष दावे और आपत्तियां दर्ज करवाई जा सकेंगी। वहीं, 17 अप्रैल को इस संबंध में प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। 24 अप्रैल तक अपीलीय अधिकारी के समक्ष अपील दायर की जा सकती है। इसके साथ ही 27 अप्रैल को अपीलीय अधिकारी द्वारा अपीलों पर निर्णय लिया जाएगा और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  एक्सपोजर विजिट : दिव्यांग निहारेंगे दिल्ली, पार्लियामेंट सहित कई महत्वपूर्ण स्थलों का करेंगे भ्रमण

विकासखंडवार पंचायतों की सूची
उन्होंने बताया की विकास खंड अंब के तहत दियाडा, दिलवां, कटोहड़ कलां, बदाऊ, हम्बोली, सेरी, चौआर और कोहाडछन शामिल हैं। वहीं, विकास खंड बंगाणा में मोमन्यार, बौल, थानाकलां, घुघन ककराना, मंदली, डोहक, टिहरा, टांडा, धुंधला, धतोल और हटली केसरू सम्मिलित है। विकासखंड गगरेट के तहत अम्बोटा और चतेहड़ शामिल है। हरोली उपमंडल के अंतर्गत पंडोगा, पंडोगा निचला, ईसपुर, ईसपुर टांडा, बीटन, जखेवाल, ललड़ी, लोअर ललड़ी, पोलियांबीत, कुठरबीत, मल्लूबाल, बाथू, गुरपलाह साहिब (ग्राम पंचायत बाथू से संबंधित विभाजन का मामला माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।)

इसके अलावा ऊना विकासखंड बसाल अपर, ठाकुरद्वारा, बहडाला लोअर, बहडाला अपर, जनकोर, बारसडा, डंगेड़ा और टब्बा शामिल हैं। उपायुक्त ने बताया कि उपरोक्त ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई भी दावा या आक्षेप है तो संबंधित खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। दावे और आक्षेप प्रस्तुत करने के लिए निर्धारित प्रपत्र ग्राम पंचायत तथा खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में निशुलक उपलब्ध रहेंगे।

ये भी पढ़ें:  DC सिरमौर के आदेश : 29 अक्तूबर को सिरमौर में रहेगा 'नो फ्लाइंग जोन'

Latest Articles

Explore More