होमAccidentपांवटा साहिब में स्कूल बस और बाइक की जोरदार टक्कर, 24 साल...

पांवटा साहिब में स्कूल बस और बाइक की जोरदार टक्कर, 24 साल के युवक की दर्दनाक मौत

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए और एंबुलेंस की मदद से घायल को पांवटा साहिब अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पांवटा साहिब : जिला सिरमौर के पुलिस थाना माजरा के तहत आने वाले बेहड़ेवाला गांव में शनिवार को स्कूल बस और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक चालक की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान कपिल सिंह (24) पुत्र इंद्र सिंह निवासी गांव गुदी मानपुर, तहसील कमरऊ, शिलाई, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। मृतक युवक सीसीआई कॉलोनी राजबन में रह रहा था।

जानकारी के अनुसार स्कूल बस पांवटा साहिब की ओर से धौलाकुआं की तरफ जा रही थी, जबकि बाइक चालक धौलाकुआं की ओर से पांवटा की ओर आ रहा था। इस बीच बेहड़ेवाला के समीप पहुंचते ही दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बस का फ्रंट शीशा भी टूट गया।

ये भी पढ़ें:  जगत सिंह नेगी ने सिरमौर के बागथन में 1.25 करोड़ से बनने वाली जैव नियंत्रण प्रयोगशाला का किया शिलान्यास

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर एकत्रित हो गए और एंबुलेंस की मदद से घायल को पांवटा साहिब अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस थाना माजरा के एसएचओ जगतराम ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की गहनता से जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में बड़ा हादसा: कार खाई में गिरने से 2 महिलाओं सहित 4 की दर्दनाक मौत, 1 गंभीर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More